BLS, college, ke, NSS, boletiyaro, ko, ND, RF, me, saat, divasiya, Yuva, aapda, Mitra prashikshan
नवगछिया के रंगरा प्रखंड, भवानीपुर में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी विद्यालयों के छात्रों और छात्राओं के लिए भव्य खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भवानीपुर स्थित उर्वी मैदान में आयोजित किया जाएगा और इसका शुभारंभ पूर्वाह्न 11:30 बजे होगा। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल शामिल हैं, जिनमें कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद और लंबी कूद प्रमुख हैं। इन खेलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अपराह्न में शिक्षक एकादश बनाम नागरिक एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला जाएगा, जिसे दर्शक उत्साह के साथ देखेंगे और यह कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेगा। भवानीपुर गांव में प्राचीन काल से ही सरस्वती पूजा के अवसर पर […]
नवगछिया के भवानीपुर में सोमवार को NEET की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या की घटना के विरोध में पूरे गाँव में आक्रोश और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। ग्रामीणों ने कड़ा प्रतिरोध जताते हुए टावर चौक से लेकर सरस्वती मंदिर भवानीपुर तक कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मृत छात्रा को श्रद्धांजलि दी और सरकार से दोषी हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को शर्मसार करती हैं और जब तक अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनके हौसले बुलंद रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार, सुनील यादव, […]
नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खुले आसमान के नीचे कथित रूप से एक व्यक्ति द्वारा मरीज को इंजेक्शन देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है और मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जब अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर और उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, तब इस तरह खुले में इंजेक्शन देना अस्पताल प्रशासन को चुनौती देने जैसा प्रतीत होता है। वहीं, कई लोगों ने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की उपेक्षा और नियमों की अवहेलना के रूप में देखा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो […]
भागलपुर : अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव–2 पंकज कुमार ने पीरपैंती थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते एक बड़ी आपराधिक घटना को रोक लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आपसी विवाद के कारण एक शिक्षक की हत्या के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर पीरपैंती थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार को वसंतपुर रेलवे अंडरपास के पास छापेमारी के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान सत्यम कुमार, […]
भागलपुर। बुनकर एकता और शहीदों की स्मृति को समर्पित 39वें बुनकर शहादत दिवस के अवसर पर भागलपुर के मदनानगर गोलंबर चौक के समीप चंपानगर में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुनकर, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। सभा का मुख्य उद्देश्य शहीद बुनकरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ बुनकर समाज की ज्वलंत समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखना था। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए बैनरों में शहीद शशि, जहांगीर एवं गंगा प्रसाद को अमर शहीद बताते हुए श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बुनकर समाज ने देश की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है, लेकिन आज भी यह समाज उपेक्षा का शिकार […]
भागलपुर।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भूकंप से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से “भूकंप–नाटक” जागरूकता रथ को गांव–गांव के लिए रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए पूर्व तैयारी, सही जानकारी और व्यवहारिक प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि इस जागरूकता अभियान के दौरान दी जा रही जानकारियों को ध्यानपूर्वक समझें और आपदा के समय उनका सही उपयोग करें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि […]
भागलपुर ।बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन में राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम (बालक एवं बालिका) का प्रशिक्षण शिविर दलसिंहसराय (समस्तीपुर) में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मोतिहारी में आयोजित 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित 14 बालक एवं 14 बालिका खिलाड़ियों ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। शिविर का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को बेहतर रूप से तैयार करना था। प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर मुख्य अतिथि तथा समाजसेवी दिलीप कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की […]
भागलपुर।बरारी थाना क्षेत्र से एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला ने अपने घर में जान दे दी । घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। मृतका के परिजनों के अनुसार, महिला ने सुबह अपने दो बेटे और एक बेटी को स्कूल भेजा, जिसके बाद यह घटना घटी। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने जाकर देखा, जहां इस अवस्था पाई गई। मृतका के पति का नाम इम्तियाजुल बताया गया है, जो सऊदी अरब में रहकर काम करते हैं। मृतका की सास जोहरा बेगम ने बताया कि उनका […]
भागलपुर।भागलपुर के काजवलीचक इलाके में दो सगे भाइयों के बीच हुई हिंसक झड़प में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, जिनका इलाज फिलहाल मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार खलीफाबाग चौक स्थित एक कपड़े की दुकान में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि वह सुबह काम पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनके छोटे भाई सावन कुमार ने गाली-गलौज शुरू कर दी। संतोष कुमार द्वारा विरोध किए जाने पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि सावन कुमार ने नुकीली वस्तु से अपने बड़े भाई पर हमला […]
ई पेपर/e-paper