Month: January 2026

Noimg

पीपरपाती रैन बसेरा के पास स्कूल वैन में लगी आग, सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरपाती स्थित रैन बसेरा के समीप एक निजी विद्यालय की स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, जिससे स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया। सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि घटना के समय स्कूल वैन में कोई भी स्कूली बच्चा सवार नहीं था। यदि उस समय बच्चे वैन में होते, तो यह घटना एक बड़े और गंभीर हादसे में तब्दील हो सकती […]

Noimg

जगदीशपुर में माघी काली मेले का भव्य शुभारंभ, तीन दिनों तक रहेगा श्रद्धा और उत्सव का माहौल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।जगदीशपुर बाजार में परंपरागत रूप से आयोजित होने वाले माघी काली मेले का भव्य शुभारंभ मां काली की प्रतिमा स्थापना के साथ किया गया। तीन दिवसीय इस पूजा एवं मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। दूर-दूर से श्रद्धालु मां काली के दर्शन के लिए जगदीशपुर पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले 35 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह माघी काली मेला अब केवल क्षेत्रीय ही नहीं, बल्कि जिले स्तर पर भी अपनी विशेष पहचान बना चुका है। पूजा समिति द्वारा आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूजा एवं मेले के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मुरादाबाद से राहुल ग्रुप […]

Noimg

भागलपुर में गणतंत्र दिवस झांकियों को लेकर तैयारी तेज || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक भागलपुर। 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल सैंडिस कंपाउंड में निकलने वाली झांकियों को लेकर भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उत्पाद अधीक्षक, भागलपुर ने बताया कि उनके विभाग द्वारा मध्य निषेध पर आधारित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रदर्शित किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर झांकी निकाली जाएगी। जीविका के संचार प्रबंधक श्री विकास राव ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना पर आधारित झांकी प्रस्तुत की जाएगी। जिला […]

Noimg

नवगछिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्राचीन तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की उठी मांग || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित एक प्राचीन तालाब के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। वर्तमान में यह तालाब अत्यंत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, जिससे न तो इसकी ऐतिहासिक पहचान उभर पा रही है और न ही इसका समुचित उपयोग संभव हो पा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने इस प्रस्ताव को लेकर भागलपुर के उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर तालाब के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं विकास की आवश्यकता से अवगत कराया है। पत्र में उन्होंने तालाब के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए शीघ्र प्रशासनिक एवं तकनीकी पहल करने का अनुरोध किया है। इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष ने प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित […]

Noimg

सरस्वती पूजा एवं माघी पूर्णिमा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया केरंगरा थाना क्षेत्र में रविवार को सरस्वती पूजा एवं माघी पूर्णिमा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द, शांति और समन्वय बनाए रखना था। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने की। मौके पर थाना अध्यक्ष विश्वबंधु कुमार, एसआई खुशबू कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार रजक, मुखिया दीपक शर्मा, जदयू नेता अखिलेश सिंह निषाद, चितरंजन शर्मा, बिशनदेव चौधरी, राकेश ठाकुर, मेही दास, रबिन कुमार सहित प्रखंड के प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग 27 जनवरी से, छह टीमें लेंगी भाग || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को सर्वोदय विद्यालय मैदान, बिहपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मो. इजहार अली ने की। इस बैठक में सर्वसम्मति से नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन का निर्णय लिया गया। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद ने जानकारी दी कि नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला 27 जनवरी को सर्वोदय मैदान, बिहपुर में खेला जाएगा। यह प्रतियोगिता बिहपुर एवं नारायणपुर के मैदानों में आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र की प्रमुख टीमें भाग लेंगी। इस लीग में सनलाइट, नारायणपुर, नवगछिया जूनियर, आईसीसी बिहपुर, जय हिंद लत्तीपुर, नवगछिया सीनियर और एमसीसी बिहपुर की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में क्रिकेट […]

Noimg

मां के बयान से खुली नवविवाहिता की दर्दनाक कहानी , आखिरी फोन के कुछ घंटों बाद मिल टोला में मिली लाश || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नव के बयान से खुली नवविवाहिता की दर्दनाक कहानी , आखिरी फोन के कुछ घंटों बाद मिल टोला में मिली लाशगछिया थाना क्षेत्र के मिल टोला में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। फंदे से लटकी मिली आंचल कुमारी की मौत अब केवल एक घटना नहीं, बल्कि उसकी मां पुतुल देवी के बयान के बाद एक दर्दनाक कहानी बनकर सामने आई है । मृतका आंचल कुमारी, पति मौसम कुमार यादव की पत्नी थी। उसका ससुराल इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में था, जबकि मायका पूर्णिया जिले के विजय लालगंज में है। आंचल तीन भाइयों में एकलौती बहन थी। पिता अखिलेश मंडल राजमिस्त्री का काम कर परिवार चलाते हैं। पुतुल देवी […]

Noimg

प्रेम विवाह के दस माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

मायका वाले ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप नवगछिया नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मील टोला स्थित एक किराए के मकान में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी मौसम कुमार की 19 वर्षीय पत्नी आँचल कुमारी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर नवगछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही आँचल के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां शव से लिपटकर परिजन फूट-फूटकर रोते नजर आए। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया […]