Month: January 2026

Noimg

स्मार्ट सिटी भागलपुर के मुख्य बाजार में शौचालय नहीं, पीएमओ ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा जवाब || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। स्मार्ट सिटी भागलपुर के प्रमुख शहरी बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। इस गंभीर समस्या को लेकर ईस्टर्न बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से 30 दिसंबर 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), नई दिल्ली में पत्राचार किया गया था। पीएमओ कार्यालय ने इस पत्राचार पर संज्ञान लेते हुए 6 जनवरी 2026 को बिहार के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर मामले में जवाब मांगा है। पूरा मामला भागलपुर के स्मार्ट सिटी एरिया में स्वच्छता व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालय से जुड़ा हुआ है, जहां रोज़ाना हजारों लोग, व्यापारी और बाहर से आने वाले ग्राहक आवाजाही करते हैं। याचिकाकर्ता पुनीत चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्र और मुख्य बाजार जैसे […]

Noimg

विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप, इलाज के दौरान राधिका कुमारी ने तोड़ा दम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जिले में एक 19 वर्षीय विवाहिता राधिका कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका की शादी वर्ष 2025 में राजा तांती से हुई थी। मृतिका के पिता ने ससुराल पक्ष और पति पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही राधिका को पति और ससुराल वालों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को मोबाइल फोन दिया था ताकि वह मायके वालों से संपर्क में रह सके, लेकिन ससुराल पक्ष ने मोबाइल छीन लिया और उस पर गलत जगह बात करने का आरोप लगाते हुए प्रताड़ित किया। राधिका ने कई बार अपने पिता को इस […]

Noimg

पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संजय महाराज का पटना में इलाज के दौरान निधन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर संजय महाराज का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के रूबन अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। यह खबर मिलते ही पुलिस महकमे सहित पूरे पीरपैंती क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पीरपैंती थाना परिसर में उनकी स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी कहलगांव-2 पंकज कुमार, पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार, मुखिया अरविंद साह, मुखिया घनश्याम दास, पंचायत समिति प्रतिनिधि विजय साह, समाजसेवी मो. लाल सहित कई जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। […]

Noimg

बिहारीपुर स्थित एक घर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब भागवत मंडल की पत्नी नीलम देवी के घर में अचानक आग लग गई। इस आगलगी की घटना में घर में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। पीड़िता नीलम देवी ने बताया कि रोज की तरह वे घर के बाहर आंगन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान घर के एक कमरे से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक वे कुछ समझ पातीं और आसपास के लोगों को आवाज देतीं, तब तक आग […]

Noimg

डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा ने भागलपुर में किया भव्य शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन, पारदर्शी नामांकन प्रणाली पर दिया विशेष जोर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा की ओर से भागलपुर स्थित होटल गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भव्य एसोसिएट मीटिंग एवं शैक्षणिक सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार के छात्रों, अभिभावकों तथा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सहयोगियों को कॉलेज की पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भरोसेमंद नामांकन प्रणाली की विस्तृत जानकारी देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के नेशनल हेड मदन रस्तोगी एवं बिहार हेड रवि कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन रिजनल हेड एस. के. गुप्ता ने किया। सेमिनार में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, शिक्षा सलाहकार एवं कॉलेज से जुड़े एसोसिएट्स उपस्थित रहे। सेमिनार को संबोधित करते हुए नेशनल हेड मदन रस्तोगी ने कहा कि डॉ. बी.पी.एस. ग्रुप ऑफ कॉलेज में बीएड, डीएलएड, डी फार्मेसी, […]

Noimg

18 और 21 जनवरी को होगी सब इंस्पेक्टर पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा डीएम और एसएसपी ने की बैठक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । 18 और 21 जनवरी 2026 को भागलपुर के 21 परीक्षा केंद्रों पर बिहार पुलिस अवर सेवा चयन आयोग, बिहार द्वारा दो पालियों में आयोजित की जाने वाली “पुलिस अवर निरीक्षक” की प्रारंभिक लिखित परीक्षा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की संयुक्त अध्यक्षता में शुक्रवार को संबंधित परीक्षा केंद्र अधीक्षक, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि बिहार पुलिस अवर सेवा चयन आयोग, बिहार, पटना की “पुलिस अवर निरीक्षक” प्रारंभिक लिखित परीक्षा 18 जनवरी 2026 (रविवार) एवं 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को दो पालियों में (यथाः प्रथम पाली-पूर्वाह्न 10 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली […]

Noimg

जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को समाहरणालय, भागलपुर में स्थित जिला गोपनीय शाखा, आपूर्ति शाखा सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, अभिलेखों एवं संचिकाओं के रख-रखाव की व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यप्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित व प्रभावी बनाने के लिए संबंधित कार्यालयों के प्रधान लिपिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में स्वच्छ वातावरण तथा अभिलेखों का सही ढंग से संधारण प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। इस अवसर पर गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुधीर कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। Chanchal Jha

Noimg

स्वच्छ कैंपस, हरा-भरा कैंपस 2026 कार्यक्रम में छात्रों ने दिया स्वच्छता और हरियाली का संदेश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : विश्वविद्यालय के औद्योगिक संबंध एवं कार्मिक प्रबंध विभाग (आईआरपीएम) में गुरुवार को “स्वच्छ कैंपस, हरा-भरा कैंपस 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के स्नातकोत्तर सेमेस्टर-1 के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं हरियाली से जुड़े प्रेरक और आकर्षक स्लोगनों का प्रदर्शन किया, जिससे परिसर में स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) निर्मला कुमारी के संदेश से हुई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और हरियाली केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने सभी से एक स्वच्छ, सुंदर और हरित भविष्य की दिशा में सामूहिक […]

Noimg

नाथनगर रेलवे स्टेशन के पास चार बोरा शराब बरामद, तस्कर फरार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। नाथनगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेलवे पिलर संख्या 309/22 और 309/24 के बीच संदिग्ध अवस्था में रखे गए चार बोरे से भारी मात्रा में देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई है। यह कार्रवाई रेलवे लाइन पेट्रोलिंग गश्ती दल द्वारा की गई। जानकारी के अनुसार, नियमित गश्ती के दौरान एसआई सजीव कुमार झा के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट भागलपुर के संजीव कुमार-2, राजकुमार, अभिनंदन कुमार एवं प्रेमजीत कुमार रेलवे ट्रैक के किनारे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक के पास रखे चार बोरे संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। जब गश्ती दल ने बोरे की जांच की तो उसमें शराब होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर […]

Noimg

मैसूर में 10 करोड़ की ज्वेलरी लूट में आरोपी नवगछिया के पकरा का पंकज सिंह गिरफ्तार, छत पर स्कॉर्पियो मॉडल बनाने से पहले ही चर्चा में आ चुका था पंकज – GS NEWS

bihar bhagalpurनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया : कर्नाटक के मैसूर जिले के हुनासुर में 28 दिसंबर को हुई करीब 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव निवासी पंकज सिंह और दरभंगा निवासी छोटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों ने ज्वेलरी शोरूम से लगभग आठ किलो 34 ग्राम सोना और हीरे के गहने लूटे थे। जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर रविवार को दोपहर 2:04 बजे से 2:09 बजे के बीच हुनासुर शहर स्थित स्काई गोल्ड शॉप में लुटेरे घुसे। हथियार के बल पर उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया और महज पांच मिनट में करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य के सोने व […]