Month: January 2026

Noimg

भागलपुर में एनटीपीसी और जिला प्रशासन के बीच पहली बार CSR MoU || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

3.70 करोड़ से लाइब्रेरी, स्कूल विकास और CCTV की योजना भागलपुर में पहली बार जिला प्रशासन और एनटीपीसी कहलगांव प्रबंधन के बीच कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत लगभग 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से एक सरकारी लाइब्रेरी का निर्माण, 10 सरकारी विद्यालयों के विकास तथा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर सहमति बनी है। MoU कार्यक्रम में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एनटीपीसी कहलगांव के हेड ऑफ प्रोजेक्ट रविंद्र पटेल के साथ एनटीपीसी एवं जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एनटीपीसी प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता […]

Noimg

भागलपुर में डीकेजीएस एमएसएमई ट्रेड फेयर 2026 का शुभारंभ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

2 फरवरी तक 60 स्टालों में दिखेगा स्वदेशी उद्यम का हुनर भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय से निबंधित डुमरामा खादी ग्राम उद्योग संघ के तत्वावधान में डीकेजीएस एमएसएमई ट्रेड फेयर 2026 का भव्य आयोजन शुरू हुआ। मेले का विधिवत उद्घाटन भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शाह, मंजूषा गुरु मनोज पंडित एवं डुमरामा खादी ग्राम उद्योग संघ के संचालक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं मंजूषा पेंटिंग भेंट कर किया गया। इसके बाद विधायक रोहित पांडे ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों […]

Noimg

नोनसर गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला, नापी के बाद हटाने का निर्देश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनसर गांव में बिहार सरकार की जमीन पर अतिक्रमण से जुड़े मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। गांव के किसान धन्नजय कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, अखलेश कुमार सिंह एवं मनोज कुमार सिंह द्वारा पदाधिकारियों को दिए गए लिखित आवेदन के आलोक में प्रमंडलीय आयुक्त के आदेश पर प्रभारी अंचल अधिकारी शालिनी कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। प्रशासनिक टीम ने स्थल पर पहुंचकर जमीन की नापी कराई। नापी के उपरांत विपक्षी पक्ष पुनम देवी एवं सोनू कुमार सिंह तथा मिठ्ठू सिंह (पिता—कुंज बिहारी सिंह) को सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति […]

Noimg

अजगैविनाथ धाम क्षेत्र में नेशनल हवाई अड्डा निर्माण का विरोध, हजारों किसानों ने किया प्रदर्शन, कार्य पर लगाई रोक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम क्षेत्र में प्रस्तावित नेशनल हवाई अड्डा निर्माण के विरोध में शुक्रवार को हजारों किसानों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्य को रुकवा दिया और सरकार के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों का कहना है कि हवाई अड्डा निर्माण से उनकी उपजाऊ कृषि भूमि नष्ट हो जाएगी, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने स्पष्ट रूप से कहा कि खेती ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है और जमीन चली जाने की स्थिति में भुखमरी जैसी हालात बन सकती हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा प्रस्तावित मुआवजा उनकी जमीन के वास्तविक मूल्य और […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृत छात्रा की पहचान पुष्पा कुमारी (कक्षा 10वीं), पिता पंकज सिंह, निवासी मुरली गांव के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि मृत्यु के कारणों को लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ऋषिकेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में आवश्यक औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही परिजन वहां से […]

Noimg

शबे बारात व माघी पूर्णिमा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।सबेबरात एवं माघी पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले मेले को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश के साथ अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष, सभी अंचलों के अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पर्व एवं मेले के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं। इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन और […]

Noimg

इंस्टाग्राम गेम के झांसे में आकर युवती से 43 हजार रुपये की ठगी, साइबर थाना में आवेदन|| GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी मनीषा कुमारी से साइबर ठगों द्वारा 43 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने नवगछिया साइबर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से एक ऑनलाइन गेम के संपर्क में आई, जिसमें पैसे कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में गेम खेलने के लिए पे-फोन के माध्यम से तीन हजार रुपये भेजने को कहा गया। इसके बाद अधिक लाभ का भरोसा दिलाते हुए 10,500 रुपये और भेजने को कहा गया, जिसे पीड़िता ने भेज दिया। आवेदन में बताया गया है कि इसके बाद कुछ प्रक्रिया पूरी कराने […]

Noimg

महिला सिपाही की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। महिला सिपाही की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में रंगरा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सधुआ निवासी मुहम्मद हयात के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए बरारी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागलपुर की एक महिला सिपाही, जो वर्तमान में मगध क्षेत्र में तैनात हैं, के नाम से इंस्टाग्राम पर कथित रूप से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई गई थी। आरोप है कि इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से महिला सिपाही की निजी एवं आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए गए, जिससे […]

Noimg

अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में एनक्वास के तहत दो दिवसीय निरीक्षण शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ गहन मूल्यांकन || GS NEWS

UncategorizedChanchal Jha0

नवगछिया। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) के तहत दो दिवसीय निरीक्षण प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हुई। इस निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना और मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है। एनक्वास टीम में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुमित कुमार सरकार एवं डॉ. प्रियंका कुमारी ने निरीक्षण के पहले दिन अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), कार्यालय कक्ष, दवा भंडार सहित अन्य विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था, उपचार पद्धति, दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से […]

Noimg

अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में एनक्वास के तहत दो दिवसीय निरीक्षण शुरू, स्वास्थ्य सेवाओं का हुआ गहन मूल्यांकन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) के तहत दो दिवसीय निरीक्षण प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हुई। इस निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना और मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है। एनक्वास टीम में शामिल विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुमित कुमार सरकार एवं डॉ. प्रियंका कुमारी ने निरीक्षण के पहले दिन अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थियेटर (ओटी), कार्यालय कक्ष, दवा भंडार सहित अन्य विभागों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था, उपचार पद्धति, दवाओं की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से […]