Month: January 2026

Noimg

10वें वेटरन्स डे के अवसर पर वेटरन्स दल को किया गया रवाना || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर ।10वें वेटरन्स डे के उपलक्ष्य में बुधवार को भागलपुर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार की अध्यक्षता में वेटरन्स के एक दल को हरी झंडी दिखाकर बस द्वारा रवाना किया गया। यह दल 14 जनवरी 2026 को दानापुर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित होने वाले शौर्य संवाद कार्यक्रम में भाग लेगा। इस कार्यक्रम में भागलपुर जिले से भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की सहभागिता रहेगी। रवाना किए जाने के दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यालय द्वारा […]

Noimg

बैजानी पंचायत में प्रस्तावित विवाह मंडप स्थल का बीडीओ ने किया निरीक्षण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत में सरकारी योजना के तहत प्रस्तावित विवाह मंडप के निर्माण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत द्वारा चिन्हित भूमि की तकनीकी एवं व्यावहारिक उपयुक्तता का आकलन करना था, ताकि निर्माण कार्य में भविष्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान बीडीओ अमित कुमार ने विवाह मंडप निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का गहन अवलोकन किया। उन्होंने भूमि की उपलब्धता, समतलता, पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था तथा आसपास मौजूद बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। बीडीओ ने कहा कि निर्माण कार्य से पूर्व इन सभी पहलुओं का मूल्यांकन अत्यंत आवश्यक है, जिससे सरकारी राशि का सही उपयोग हो […]

Noimg

कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव का उद्घाटन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर ।कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दो दिवसीय मकर संक्रांति महोत्सव का विधिवत उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यह महोत्सव अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन मंचासीन रहे। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों और कलाकारों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अंग क्षेत्र की ग्रामीण लोक संस्कृति को समर्पित यह दो दिवसीय महोत्सव 14 एवं 15 जनवरी को आयोजित […]

Noimg

गोपालपुर विधायक सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार मंडल ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रज्ञा भारती को किया सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया की बेटी प्रज्ञा भारती ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रज्ञा भारती भारतीय टीम की सदस्य के रूप में साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह प्रतियोगिता 27 से 29 दिसंबर तक पटना में आयोजित की गई थी। प्रज्ञा भारती की इस उपलब्धि पर गोपालपुर विधायक एवं पूर्व सांसद शैलेश कुमार मंडल ने उनसे मुलाकात कर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रज्ञा भारती को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि उनके इस प्रदर्शन से न केवल नवगछिया बल्कि पूरे गोपालपुर क्षेत्र […]

Noimg

साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 33 हजार रुपये, साइबर थाना में मामला दर्ज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया गांव में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। बताया गया है कि गरैया निवासी रोहित कुमार के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने 33 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। घटना के बाद रोहित कुमार को खाते से राशि कटने की जानकारी मिली, जिससे वह स्तब्ध रह गया। पीड़ित ने साइबर थाना नवगछिया में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने धोखाधड़ी के जरिए उसके बैंक खाते से रुपये निकाल लिए। रोहित ने पुलिस से मामले की गंभीर जांच कर दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों […]

Noimg

नवगछिया और रंगरा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग कांडों में अपहृता बालिकाओं को बरामद || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया और रंगरा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अपहृता बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, पांच जनवरी को वादी ने आवेदन दिया कि उनकी नाबालिग पोती तीन जनवरी को मेला देखने नवगछिया गई थी, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इस संबंध में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कांड की त्वरित जांच के दौरान अपहृता को बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित रखते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह, 23 दिसंबर को वादी ने आवेदन दिया कि उनकी नाबालिग बहन स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंध में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृता को बरामद […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में 28 लीटर शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । रंगरा थाना पुलिस ने 28 लीटर शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित चापर निवासी रिंकी यादव, रौशन कुमार और एक महिला हैं। जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग कटरिया रेलवे स्टेशन से शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना की पुष्टि और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम सधुआ त्रिमुहान के पास पहुंची। पुलिस वाहन देखकर तीनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें पुलिस और साथ के बल की मदद से पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 18.750 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। उक्त मामले में शराब तस्करों रिंकी यादव, रौशन कुमार और महिला आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई […]

दिवंगत अधिवक्ता नरेश प्रसाद यादव के लिए नवगछिया अधिवक्ता संघ में आयोजित हुई शोक सभा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । नवगछिया में अधिवक्ता संघ भवन में दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश प्रसाद यादव की याद में शोक सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना के साथ की गई। इस दौरान सभी अधिवक्ता अपने न्यायिक कर्तव्यों से अलग होकर उपस्थित रहे। दिवंगत अधिवक्ता नरेश प्रसाद यादव मूल रूप से नारायणपुर के निवासी थे। उनका निधन 12 जनवरी की रात आठ बजे हुआ। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियों सहित समग्र परिवार छोड़ गए। नरेश प्रसाद यादव ने वर्ष 1979 से नवगछिया व्यवहार न्यायालय में सेवाएँ दीं। इसके साथ ही वर्ष 1995 से 2005 तक उन्होंने प्रभारी लोक अभियोजक के पद पर भी कार्य […]

Noimg

मदन अहिल्या महिला कॉलेज में आयोजित होगा इंटर कॉलेज हैंडबॉल महिला टूर्नामेंट 2025-26 ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । मदन अहिल्या महिला कॉलेज में इंटर कॉलेज हैंडबॉल महिला टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार रजक ने बताया कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने इस टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेदारी मदन अहिल्या महिला कॉलेज को सौंपी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमों को 20 जनवरी तक अपनी एंट्री जमा करनी होगी। टूर्नामेंट का आरंभ 21 जनवरी से होगा। उन्होंने बताया कि एंट्री फीस प्रति टीम 1000 रुपये है, अंपायरिंग फीस 1500 रुपये तथा विरोध शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में केवल बोनाफाइड और नियमित छात्राओं को ही भाग लेने की अनुमति होगी। सभी टीमों को पहचान पत्र सहित आवश्यक सभी मूल दस्तावेज और पात्रता प्रपत्र जमा करना अनिवार्य होगा। […]

Noimg

आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । ढोलबज्जा पंचायत के लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। पंचायत के लोग बता रहे हैं कि ये आवारा कुत्ते राहगीरों, पशुपालकों के मवेशियों और बकरियों को निशाना बना रहे हैं। इन आवारा कुत्तों के कारण छोटे बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीण रामनारायण यादव, संजय मंडल, जितेंद्र मंडल और अविनाश सिन्हा की बकरियां भी इन कुत्तों के शिकार हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आतंक के कारण उनका जीवन प्रभावित हो रहा है। ढोलबज्जा पंचायत के सरपंच सुशांत कुमार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग और संबंधित सरकारी अधिकारियों से आवारा कुत्तों के आतंक पर रोक लगाने की […]