Month: January 2026

Noimg

इसलामगंज में सरकारी सड़क की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड के दिलगौरी गांव स्थित इसलामगंज में मंगलवार को बिहार सरकार की सड़क की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में की गई। प्रभारी अंचलाधिकारी शालिनी कुमारी एवं सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। सरकारी अमीन से विधिवत नापी कराई गई, जिसके बाद सड़क की सरकारी जमीन पर बने करीब दस से बारह घरों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने बताया कि इस मामले में गांव निवासी शेख अयूब इस्लाही द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत किया गया, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की […]

नवगछिया के महराज जी चौक के समीप बहुत जल्द खुलने जा रहा है भव्य ज्वेलरी शोरूम, ‘श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स’, पढ़ें पूरी जानकारी – GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारBarun Kumar Babul0

नवगछिया। शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। नवगछिया में जल्द ही एक भव्य और अत्याधुनिक ज्वेलरी शोरूम “श्री रामलाल प्रमोद कुमार ज्वेलर्स” का शुभारंभ होने जा रहा है। यह शोरूम महाराज जी चौक, शुभ लक्ष्मी के पहलें, नवगछिया में स्थित होगा, जो अपने भव्य स्वरूप और आधुनिक डिज़ाइन के कारण पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनेगा । जानकारी के अनुसार यह शोरूम लगभग 1000 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है, जिसे नवगछिया का अब तक का सबसे बड़ा और एक्सक्लूसिव ज्वेलरी शोरूम बताया जा रहा है। यहां ग्राहकों को गोल्ड, सिल्वर और डायमंड ज्वेलरी की शानदार और लेटेस्ट डिज़ाइन वाली रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएगी। शोरूम में कैरेट मीटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, […]

नवगछिया में साइबर ठगी: पिता-पुत्र के खाते से 34 हजार रुपये उड़ाए || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के वार्ड06 सिमरा निवासी मनोज कुमार झा और उनके पुत्र के खातों से साइबर ठगों ने कुल 34 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार झा डा. नवीन कुमार के पास चेकअप करवाने गए थे। इसके बाद उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को डॉ. नवीन कुमार बताकर कहा कि उनके खाते में गलती से 34 हजार रुपये जमा हो गए हैं और उन्हें वापस भेज दें। ठग ने इस राशि को वापस भेजने के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया। मनोज कुमार झा ने विश्वास करते हुए अपने खाते से 10 हजार रुपये और पुत्र के खाते से 24 हजार रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद जब […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना, वृद्ध सड़क पार करते समय गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौक थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को सड़क पर एक गंभीर दुर्घटना घटी। गांव के मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के समीप सड़क पार कर रहे वृद्ध रामावतार यादव पिता सुरेंद्र यादव को बाइक ने टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, वृद्ध रामावतार यादव सड़क पार कर रहे थे और अचानक बीच सड़क पर रुक गए। इसी दौरान एक बाइक सवार ने नियंत्रण खो दिया और वृद्ध से टकरा गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि रामावतार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें सड़क से उठाकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और परिजनों को सूचना दी गई। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, हादसे के समय […]

Noimg

कारोबारी के घर से पांच लीटर देशी शराब बरामद, कारोबारी फरार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के बिहपुर थाना पुलिस द्वारा रविवार को संध्या करीब 4 बजे गश्ती में दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरसंडीह में छापेमारी कर शराब कारोबारी अमर कुमार के घर से कुल 5 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। बिहपुर थानाध्यक्ष पुनि संतोष कुमार ने बताया कि 5 लीटर देशी शराब बरामद हुई है। वहीं शराब कारोबारी अमर कुमार पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार होने में सफल रहा। मामले को लेकर शराब कारोबारी अमर कुमार के विरुद्ध मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। Chanchal Jha

Noimg

स्वामी विवेकानंद जयंती पर नवगछिया में युवा संवाद और पुष्पांजलि कार्यक्रम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछियाअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) नवगछिया इकाई द्वारा सोमवार को जी बी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा संवाद और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय अध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि ABVP हर वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरे भारत में मनाती है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के महान संत, विचारक और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति और वेदांत का संदेश दुनिया को दिया। 1893 में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में उनका ऐतिहासिक भाषण भारत के लिए गर्व का क्षण था। स्वामी जी युवाओं में आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति का […]