Month: January 2026

Noimg

बिहपुर एनडीए कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।बिहपुर एनडीए कार्यालय में सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी का पूरे विधानसभा क्षेत्र के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और भव्यता के साथ अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर सबसे पहले बिहपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक शैलेंद्र समेत जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वामी जी केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए शांति और मानवता के प्रेरणास्त्रोत थे। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए 2047 […]

Noimg

जमीन के वैध कागजात होने के बावजूद दलित परिवार का घर निर्माण दबंग रोक रहे, लाखों का निर्माण सामग्री बर्बाद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर ।खगरिया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर में एक दलित निर्धन परिवार अपने वैध जमीन के दस्तावेज होने के बावजूद स्थानीय दबंगों के विरोध के कारण घर का निर्माण नहीं कर पा रहा है। पिछले एक वर्ष से अर्धनिर्मित घर क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ा है, जबकि घर निर्माण के लिए खरीदी गई महंगी सामग्री (सैकड़ों बोरे सीमेंट, सरिया, ईंट, बालू-गिट्टी) सड़क किनारे रखी होने के कारण बर्बाद हो रही है। मामले को लेकर पीड़ित विकास कुमार पासवान, पिता स्व. सुरेश पासवान ने खगरिया सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, एसपी, गोगरी एसडीओ, परबत्ता सीओ, थानाध्यक्ष और पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि दलित भूमिहीन परिवार होने के कारण वे दैनिक मजदूरी […]

Noimg

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और अपहरण प्रयास के गंभीर मामले में रंगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सधुआ कुम्हारटोला निवासी भादो पंडित के पुत्र अजित कुमार हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने रंगरा थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके घर में अकेली नाबालिग बेटी के साथ अजित कुमार ने छेड़खानी की और उसकी मांग में सिंदूर भरने का प्रयास किया। इसके साथ ही आरोपी ने बच्ची को अपने साथ भगा ले जाने का प्रयास भी किया। इस गंभीर सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की और आरोपी अजित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोर्ट […]

Noimg

भदय बाबा स्थान के प्रमुख सेवक पारो महंत ब्रह्मलीन मंदिर परिसर में बनी समाधि, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित आस्था और श्रद्धा के केंद्र भदय बाबा स्थान को रविवार को उस समय गहरा आघात पहुंचा, जब वर्षों से सेवा कर रहे प्रमुख सेवक एवं पुजारी पारो महंत का दोपहर में निधन हो गया। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, पूरे इलाके में शोक और श्रद्धा का माहौल छा गया। संध्या होते-होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं, साधु-संतों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक रीति-रिवाज और धार्मिक परंपराओं के अनुसार मंदिर परिसर में ही पारो महंत की समाधि बनाई गई। समाधि स्थल पर भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और “भदय बाबा की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। नम आंखों से श्रद्धालुओं ने अपने प्रिय सेवक को अंतिम विदाई […]

नवगछिया के नए एसडीओ रोहित कर्दम में दिया योगदान, कहा – विधि व्यवस्था और जनहित कार्यों को देंगे सर्वोच्च प्राथमिकता || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।शेखपुरा अनुमंडल से स्थानांतरित होकर 2023 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी रोहित कर्दम ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के रूप में अपना योगदान दिया। योगदान के बाद उन्होंने अनुमंडल कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत के दौरान एसडीओ रोहित कर्दम ने कहा कि नवगछिया अनुमंडल में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, प्रशासनिक पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख उद्देश्य रहेगा। उन्होंने बताया कि कोसी क्षेत्र में पहले भी कार्य करने का अनुभव उन्हें प्राप्त है, जिससे इस क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और बाढ़ संबंधी चुनौतियों की उन्हें […]

महिला थाना परिसर में मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह, प्रेम प्रसंग का विवाद आपसी सहमति से सुलझा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया ।नवगछिया महिला थाना में शुक्रवार को एक अनोखा, संवेदनशील और सराहनीय दृश्य देखने को मिला, जब प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का समाधान आपसी सहमति से करते हुए थाना परिसर में ही मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार निकाह संपन्न कराया गया। इस पूरे मामले में महिला थाना पुलिस की भूमिका निर्णायक और प्रशंसनीय रही। जानकारी के अनुसार, प्रेम संबंध को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण एक युवती नवगछिया महिला थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। आवेदन मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए युवक पक्ष को भी थाना बुलाया। इसके बाद थाना परिसर में दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला, जिससे माहौल तनावपूर्ण […]

राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम का प्रशिक्षण शिविर 14 से, 28 खिलाड़ियों का चयन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया :बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सहयोग से राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम (बालक एवं बालिका वर्ग) का प्रशिक्षण शिविर 14 जनवरी से 19 जनवरी तक दलसिंहसराय (समस्तीपुर) में आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव ने बताया कि मोतिहारी में संपन्न 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण शिविर के लिए 14 बालक एवं 14 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ियों को 14 जनवरी को सुबह 10 बजे तक प्रशिक्षण शिविर स्थल पर प्रशिक्षण प्रभारी सह जिला सचिव विनोद राय के समक्ष रिपोर्ट […]

Noimg

नवोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हुआ आयोजन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर ।पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई। उन्होंने रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ की स्थापना कर मानव सेवा और आत्मिक जागरण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने बताया कि विवेकानंद जयंती को देश के युवाओं में राष्ट्रभावना और आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में […]

Noimg

जर्जर सामुदायिक चौपाल ढहने से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर एक ही परिवार के चार लोग घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के नूरपुर पंचायत स्थित हरिजन टोला में मंगलवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब सामुदायिक चौपाल का जर्जर भवन अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हरिजन टोला निवासी किशन दास की पत्नी प्रेमलता देवी, उनकी दो बेटियां — 12 वर्षीय फूल कुमारी, 8 वर्षीय मुन्नी कुमारी तथा 2 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के समय प्रेमलता देवी अपने बच्चों के साथ चौपाल की छत पर गोबर के उपले बना रही थीं। इसी दौरान भवन की छत अचानक ध्वस्त हो गई और सभी लोग मलबे में दब […]

Noimg

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सिल्क सिटी पहुंचे संजय सरावगी, राजद पर किया तीखा प्रहार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी सोमवार को पहली बार सिल्क सिटी भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया। शहर का वातावरण पूरी तरह भाजपा मय नजर आया। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की करारी हार उसकी अपनी आंतरिक कमजोरी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से असंतुष्ट थे, जिसका असर सीधे चुनाव परिणामों पर पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के रूप में लगातार मजबूत […]