Month: January 2026

बबरगंज थाना की कार्यशैली पर उठे सवाल, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले में चोरी और जान से मारने की धमकी की घटनाओं के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित निरंजन प्रसाद साह ने वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित निरंजन प्रसाद साह, पिता स्व. महेश साह, निवासी वारसलीगंज (थाना-बबरगंज) ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को वे अपने परिवार के साथ भाई स्व. कैलाश प्रसाद साह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने मुंदीचक गए थे। 6 जनवरी की शाम जब वे घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला और घर से नकद रुपये, जेवरात एवं अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे। उन्होंने 7 जनवरी 2026 को बबरगंज थाना […]

भागलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बुलडोजर पर चढ़कर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा विधायक संजय सरावगी सोमवार को पहली बार सिल्क सिटी भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर बाबू वीर कुंवर सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाबू वीर कुंवर सिंह चौक से लेकर टाउन हॉल तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर पर चढ़कर प्रदेश अध्यक्ष पर पुष्पवर्षा की, जो स्वागत समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। पूरे मार्ग पर भाजपा के झंडे, बैनर और नारों से माहौल पूरी तरह भाजपा मय नजर आया। इसके बाद संजय सरावगी टाउन हॉल पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं […]

मजदूरी कर घर लौट रहा युवक 11 दिन से लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका, प्रशासन से मदद की गुहार || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। मजदूरी कर बेंगलुरू से घर लौट रहा एक युवक पिछले 11 दिनों से लापता है। युवक के घर नहीं पहुंचने से परिजनों में गहरा डर और बेचैनी है। परिवार किसी अनहोनी की आशंका जता रहा है और प्रशासन से युवक की जल्द से जल्द बरामदगी की गुहार लगा रहा है। लापता युवक की पहचान कहलगांव चौधरी टोला वार्ड नंबर 12 निवासी सिद्धार्थ चौधरी (33 वर्ष) के रूप में हुई है। सिद्धार्थ बेंगलुरू में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले अपने घर भागलपुर लौटने के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। ट्रेन में बैठने के बाद उसने अपनी पत्नी को फोन कर बताया था कि वह घर लौट रहा है, लेकिन इसके बाद से उसका मोबाइल बंद बताया जा […]

Noimg

आम बगान में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बाखरपुर थाना क्षेत्र के धनपाल टोला स्थित महेश सिंह के आम बगान में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव मिला । मृतक की पहचान धनपाल टोला निवासी रामदयाल यादव के पुत्र काबिल यादव (30 वर्ष) के रूप में की गई है। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों के अनुसार, सबसे पहले जब उनकी काबिल यादव के शव पर पड़ी तो वे घबरा गए। परिजनों ने ही शव को नीचे उतारा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मामले को लेकर परिजनों के बीच भी अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। मृतक […]

सरस्वती पूजा से पहले मूर्तिकारों की बढ़ी मेहनत, ठंड और धूप की कमी बनी बड़ी चुनौती || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा में अब केवल कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भागलपुर और आसपास के इलाकों में मूर्तिकार मां सरस्वती की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। हालांकि इस बार कड़ाके की ठंड और लगातार धूप की कमी ने उनकी कठिनाइयों को काफी बढ़ा दिया है। मूर्तिकारों का कहना है कि पर्याप्त धूप नहीं मिलने के कारण प्रतिमाओं को सुखाने में काफी समय लग रहा है। नमी बने रहने से मूर्ति की मजबूती और बनावट पर असर पड़ता है, जिससे उन्हें बार-बार मरम्मत और अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। इसके बावजूद मूर्तिकार समय पर सुंदर और आकर्षक प्रतिमाएं तैयार करने में जुटे हुए हैं। इस […]

Noimg

नवपदस्थापित पुलिस अधिकारियों का जिलाधिकारी ने किया अभिनंदन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर। रविवार को भागलपुर के नवपदस्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव और नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह का जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नवपदस्थापित अधिकारियों को आगामी कर्तव्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। साथ ही, निवर्तमान वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत और नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा को उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए हार्दिक बधाई दी गई। Chanchal Jha

Noimg

इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ. काउंट सीजर मैटी की 217वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । डॉ. काउंट सीजर मैटी, जिन्हें इलेक्ट्रो होम्योपैथी का जनक माना जाता है, की 217वीं जयंती नारायणपुर में मैटी अल्टरनेटिव मेडिकल कौंसिल के सौजन्य से समारोहपूर्वक आयोजित की गई। इस अवसर पर निदेशक डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने कहा कि डॉ. मैटी ऐसे महामानव थे जिन्होंने पीड़ित मानव को स्वास्थ्य लाभ और असाध्य रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए विशुद्ध वनस्पतियों पर आधारित हानिरहित चिकित्सा पद्धति इलेक्ट्रो होम्योपैथी की खोज की। विश्व मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. अजीत कुमार ने कहा कि डॉ. मैटी ने मानवता को एक अनमोल उपहार दिया। उनकी इस चिकित्सा पद्धति ने रोगियों के जीवन में नई उम्मीद और राहत दी है। समारोह में डॉ. सुधांशु कुमार, डॉ. शिवराज कुमार, डॉ. रंजीत मंडल, डॉ. […]

Noimg

बिहपुर एनडीए कार्यालय में भाजपा ने विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन पर की प्रेसवार्ता || GS NEWS

बिहपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहपुर एनडीए कार्यालय में रविवार को भाजपा नेताओं ने विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन (भीबी जी राम जी) को लेकर प्रेसवार्ता की। इस अवसर पर बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक ई० शैलेंद्र भी मौजूद रहे। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए नवगछिया भाजपा जिला मंत्री व भीबी जी राम जी के प्रभारी रूपेश रूप ने कहा कि प्रति ग्रामीण परिवार मिलने वाले अकुशल मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी को साल में 100 से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए राज्यों को बुआई और कटाई के मौसम के दौरान 60 दिनों तक कृषि कार्य विराम घोषित करने का अधिकार भी प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह विराम सालाना 125 दिनों की कानूनी गारंटी […]

Noimg

नवगछिया: चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस के खरीक थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पांच जनवरी की रात खरीक थाना को सूचना मिली कि अज्ञात चोरों ने दान में प्राप्त कांसे और पीतल के बर्तन चोरी कर लिए हैं। शिकायत के बाद खरीक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की गंभीरता से अनुसंधान शुरू किया। पुलिस जांच में चोरी के सामान के साथ आरोपितों—अंकेश कुमार, साजन कुमार और सौरभ कुमार (पश्चिमी घरारी, खरीक थाना क्षेत्र) को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पकड़ लिया गया। एसपी कार्यालय से […]

Noimg

भीषण ठंड को देखते हुए नवगछिया में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बढ़ती ठंड के बीच क्लीन एंड ग्रीन नवगछिया फाउंडेशन ने नया टोला के महादलित टोला में जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरण अभियान चलाया। संस्था की ओर से यह पहल ठंड से बचाव और आम लोगों के जीवन में राहत पहुँचाने के उद्देश्य से की गई। संस्था के अध्यक्ष चंद्रगुप्त साह ने बताया कि इस बार ठंड काफी बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके मद्देनजर शहर के अलग-अलग हिस्सों में चिन्हित जरूरतमंद परिवारों के बीच फाउंडेशन की टीम कंबल का वितरण कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक और मानवीय पहल में सक्रिय है और जरूरतमंदों के लिए हमेशा आगे रहती है। संस्था के संयोजक श्रीधर कुमार और अशोक केडिया ने बताया कि […]