January 11, 2026
ज्योति कला संगम महाविद्यालय में वार्षिक लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। चंपानगर स्थित महाशय ड्योढ़ी परिसर में संचालित तथा प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ से मान्यता प्राप्त ज्योति कला संगम महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के अंतर्गत प्रथम वर्ष से पंचम वर्ष तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक लिखित परीक्षा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह परीक्षा चित्रकला, शास्त्रीय संगीत एवं कथक नृत्य विषयों में दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा का संचालन वीक्षक चंद्रशेखर मिश्र, सूरज कुमार, कौशल किशोर मंडल, ब्रजेश कुमार, नीतीश कुमार, विनोद रवि दास एवं रामचरित्र मंडल की उपस्थिति में अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण में किया गया। केंद्र अधीक्षक चंचल कुमार सिंह ने बताया कि इस सत्र में विभिन्न कला विधाओं में लगभग 400 छात्राओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि आज भी युवाओं में कला […]