Month: January 2026

Noimg

भागलपुर में 27 साल पुराने भूमि विवाद पर पीले पंजे की कार्रवाई, पांच दुकानें ध्वस्त, 15 दिन के लिए रोक || GS NEW

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में पिछले 27 वर्षों से अदालतों में चल रहा भूमि विवाद आखिरकार जमीन पर उतर आया। महात्मा गांधी रोड स्थित सिविल सर्जन परिसर में जब प्रशासन का पीला पंजा चला, तो पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। न्यायालय के आदेश के बाद दो बुलडोजर एक साथ चलाए गए और कुछ ही देर में पांच दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कोई शटर गिराता दिखा तो कोई आनन-फानन में अपना सामान समेटता नजर आया। पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। कार्रवाई के दौरान न्यायालय के नाजिर, अधिवक्ता और दंडाधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे। इसी बीच सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार मौके पर पहुंचे […]

Noimg

मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव पर सियासी घमासान, भागलपुर में कांग्रेस का एक दिवसीय उपवास || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। मनरेगा योजना को लेकर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर “विकसित भारत–जी राम जी (VB-G RAM G) योजना” किए जाने के प्रस्ताव पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया है। सरकार की ओर से यह भी प्रस्ताव है कि योजना के तहत रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 की जाए तथा साप्ताहिक भुगतान व्यवस्था लागू की जाए, जिससे ग्रामीण विकास और आजीविका सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके। हालांकि यह प्रस्ताव अभी संसद में विचाराधीन है और इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है। इसी मुद्दे को लेकर भागलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन किया। भागलपुर […]

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भागलपुर आ रहे संजय सरावगी, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी 12 जनवरी को पहली बार भागलपुर दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके इस प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है। बीते चार दिनों से उनके स्वागत को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 12 जनवरी को संजय सरावगी भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीतियों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है। भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी का यह पहला भागलपुर दौरा […]

Noimg

भागलपुर में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण आठवीं तक के विद्यालय 14 जनवरी तक बंद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले में लगातार बढ़ती ठंड, कम तापमान और सुबह-शाम घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर आठवीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भागलपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 14 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी। हालांकि, कक्षा 9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई इस अवधि में जारी रहेगी। इन कक्षाओं का संचालन […]

Noimg

नवगछिया में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। शनिवार को नवगछिया भाजपा महिला मोर्चा की चंपा कुमारी के नेतृत्व में सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं शिवमाला के साथ ‘ऊँकार’ मंत्र के जाप से की गई। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंपा कुमारी ने बताया कि यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि हमारी सनातन चेतना, राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक एकता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत और आस्था के महत्व से अवगत कराया जाता है। Chanchal Jha

Noimg

बाबा गणिनाथ सेवा समिति द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बाबा गणिनाथ सेवा समिति नवगछिया के तत्वावधान में शनिवार को नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम का आयोजन स्टार पशु आहार, खैरपुर कदवा, नवगछिया, भागलपुर (बिहार) की चेयरपर्सन पम्पी कुमारी एवं शिक्षक सुबोध कुमार और शिक्षिका हेमलता चौहान के सहयोग से किया गया। मौके पर लगभग 500 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच श्रद्धा और सेवा भाव के साथ चावल और राजमा की सब्जी वितरित की गई। भोजन वितरण में उपस्थित लोगों ने अनुशासन और उत्साह के साथ कतारबद्ध होकर भोजन ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य का उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन में समिति […]

Noimg

दिसंबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार की अध्यक्षता में पुलिस केंद्र नवगछिया में दिसंबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय नवगछिया व बिहपुर, सभी थाना के थानाध्यक्ष और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान एसपी ने लंबित मामलों, वारंट, कुर्की और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की और सभी मामलों की अद्यतन स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही बीएनएस की धारा 126 एवं सीसीए-3 के अंतर्गत की गई कार्रवाइयों की समीक्षा भी की गई। शराब बरामदगी, शराब विनष्टिकरण और हथियार बरामदगी से संबंधित मामलों की प्रगति रिपोर्ट भी बैठक में प्रस्तुत की गई। एसपी प्रेरणा कुमार ने गंभीर अपराधों जैसे हत्या, लूट, […]

एनएच-31 पर बाइक की टक्कर से युवती गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी चौक के पास एनएच-31 पर एक सड़क हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान सहोड़ा निवासी रामचंद्र सिंह की पुत्री नूतन कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नूतन कुमारी सड़क पार कर रही थी कि इसी दौरान बाइक ने उसे टक्कर मार दी। कोसी नदी के कटाव से प्रभावित सहोड़ा के लोग एनएच-31 के किनारे अपने घर बना कर रह रहे हैं और नूतन का परिवार भी इसी इलाके में रहता है। घटना के बाद परिजनों ने नूतन को तुरंत अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर […]

सधुआ चापर में किसानों के लिए फार्मर आईडी निर्माण का विशेष महाशिविर आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के सधुआ चापर पंचायत स्थित काली मंदिर के पास पंचायत भवन में किसानों की डिजिटल पहचान (फार्मर आईडी) निर्माण के लिए विशेष महाशिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। विशेष सर्वेक्षण कानूनगो मो. सलमान ने बताया कि सरकार की पहल पर किसानों की डिजिटल पहचान बनाने के उद्देश्य से यह विशेष शिविर लगाया गया है। फार्मर आईडी बनने से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और उनकी जानकारी सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रखी जाएगी। किसान सलाहकार बालकिशोर यादव ने बताया कि सधुआ चापर पंचायत में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कुल 813 लाभार्थी हैं। विशेष अभियान के तहत अब तक 257 किसानों का फार्मर […]

अलाव तापते समय कपड़ों में लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहड़ा गांव में अलाव तापने के दौरान क्रांति कुमारी (23), पत्नी आलोक कुमार सिंह, के कपड़ों में अचानक आग लग गई। घटना के समय महिला घर में बोरसी से अलाव ताप रही थीं। आग लगते ही महिला चीखने लगी और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई और घायल महिला को तुरंत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने लगभग 1 घंटे तक उनका प्राथमिक उपचार किया और स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर जलन हुई है। महिला गर्भवती […]