Month: January 2026

Noimg

डीएम नवलकिशोर चौधरी ने रिक्रिएशनल फिशरीज पार्क का किया उद्घाटन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरी रेलवे ओवरब्रिज एवं दिव्या हेचरी प्लांट के समीप शुक्रवार को दिव्या रिक्रिएशनल फिशरीज पार्क का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन भागलपुर जिलाधिकारी डॉ. नवलकिशोर चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे पार्क का भ्रमण करते हुए बोटिंग सुविधा, बायोफ्लॉक तालाब, हेचरी तथा बैकयार्ड अलंकारी मछलियों के संवर्धन इकाई का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान डीएम के साथ अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि यह पार्क जिले को मत्स्य संपदा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके लिए जिला मत्स्य […]

Noimg

यूट्यूब देखकर किया ऑपरेशन, गर्भवती महिला की मौत, नवजात सुरक्षित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रसलपुर थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई, जबकि नवजात शिशु किसी तरह सुरक्षित बचा लिया गया। मृतका की पहचान स्वाति देवी के रूप में हुई है, जो झारखंड के ठाकुरगंटी की निवासी थीं। गर्भावस्था के दौरान वह अपने मायके रसलपुर में रह रही थीं। गुरुवार की रात अचानक उन्हें तेज प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद परिजन उन्हें श्रीमठ स्थान के पास स्थित एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे। क्लीनिक में खुद को डॉक्टर बताने वाले रंजीत मंडल ने ऑपरेशन की सलाह […]

Noimg

6 दिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में रोटरी विक्रमशिला और पिंक क्लब के संयुक्त प्रयास से राम मनोहर लोहिया आरोग्यम संस्था, राजस्थान के सहयोग से 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ पटल बाबू रोड स्थित नियो फिटनेस कैंपस में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि भागलपुर विधायक रोहित पांडे, रोटरी विक्रमशिला के चार्टर अध्यक्ष प्रवीण सिंह, उप जिलापाल राम बिनोद सिंह, संस्था के डॉक्टर एम ए चयनन और सत्यनारायण पोद्दार ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि विधायक रोहित पांडे का रोटेरियन प्रवीण सिंह ने अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। डॉक्टर और उनकी टीम को भी अंगवस्त्र और गुलदस्ते से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अपने स्वास्थ्य अनुसार डॉक्टरों द्वारा विभिन्न थेरेपी ली। विधायक रोहित […]

Noimg

भागलपुर में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने मजदूर को कुचला, इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के अंगारी मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मजदूरी कर घर लौट रहे 41 वर्षीय प्रमोद तांती की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मृतक भवानीपुर निवासी प्रमोद तांती रोज की तरह काम समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रमोद तांती सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल मजदूर को उनके […]

Noimg

सदर अस्पताल के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर || GS  NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ई-रिक्शा चालक को भी चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक मोहम्मद गुलजार कोयला डिपो से सवारी लेकर तिलकामांझी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्योति विहार कॉलोनी निवासी मानवी कुमार तेज गति से बाइक चलाते हुए सामने से आ गया और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बाइक चालक मानवी कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही […]

Noimg

अस्पताल में वैक्सीन कूरियर कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, टीकाकरण व्यवस्था पर संकट || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती रेफरल अस्पताल में कार्यरत वैक्सीन कूरियर कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मियों के कार्य बहिष्कार से टीकाकरण व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हड़ताल के कारण वैक्सीन की आपूर्ति हेल्थ सब सेंटरों तक नहीं हो पा रही है, जिससे पूरे प्रखंड में टीकाकरण कार्य बाधित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे वैक्सीन कूरियर कर्मी महेश पासवान ने बताया कि पिछले छह माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। अस्पताल प्रशासन हर महीने अगले माह भुगतान का आश्वासन देकर काम करवाता रहा, लेकिन अब तक बकाया राशि नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार कर […]

FY 2026 में 7.4% से अधिक ग्रोथ की उम्मीद, निवेश और निर्यात होंगे अहम कारक: डीएम भागलपुर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। वित्तीय वर्ष 2026 में यदि भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.4 प्रतिशत से अधिक रहती है, तो इसके पीछे देश में बढ़ता निवेश और उत्पादों का निर्यात सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह बात भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कही। भागलपुर में चल रही विकास योजनाओं और निवेश की गति पर चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही निर्माण गतिविधियां और निजी व सरकारी निवेश आने वाले समय में न केवल क्षेत्रीय विकास को गति देंगी, बल्कि समग्र आर्थिक प्रगति में भी अहम योगदान देंगी। उन्होंने बताया कि आधारभूत संरचना, सड़क, आवास, उद्योग और शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं में तेजी लाई जा रही है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर […]

Noimg

बिहार गृह रक्षा वाहिनी की महिला प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह संपन्न || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित एस.एस. बालिका इंटर उच्च विद्यालय परिसर में बिहार गृह रक्षा वाहिनी की महिला बुनियादी प्रशिक्षुओं का पारण परेड समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 131 महिला होमगार्ड जवानों का पासिंग आउट परेड सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परेड की सलामी बिहार गृह रक्षा वाहिनी के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज कुमार नट, डिवीजनल कमांडेंट सह जिला समादेष्टा अखिलेश कुमार ठाकुर तथा भागलपुर के जिला समादेष्टा संजय कुमार ने संयुक्त रूप से ली। समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी मनोज कुमार नट ने सभी प्रशिक्षित महिला जवानों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अब सभी जवान पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हो चुकी हैं और जहां भी उनकी तैनाती होगी, वहां वे ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन […]

Noimg

पीरपैंती के मध्य विद्यालय में चोरी और तोड़फोड़, शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा पर उठे सवाल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत पीरपैंती पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, पीरपैंती बाजार में असामाजिक तत्वों द्वारा चोरी और तोड़फोड़ की गंभीर घटना सामने आई है। महज दो दिनों के भीतर विद्यालय से चार पंखों की चोरी कर ली गई, जबकि एक–दो शौचालयों की केवाड़ियां भी तोड़ दी गईं। इस घटना से विद्यालय प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र प्रसाद सिंह ने इस संबंध में पीरपैंती थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कक्षा 6 ‘ए’ में लगे चार पंखों की चोरी की गई है। उल्लेखनीय है कि विद्यालय बंद था और परिसर पूरी तरह सूना पड़ा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम […]

Noimg

नाबालिग छात्रा अपहरण कांड का पुलिस ने किया खुलासा, बस स्टैंड से सकुशल बरामद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के बाईपास थाना क्षेत्र से सामने आए नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अपहृत छात्रा को बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता राजेश मंडल (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी ग्राम चौरी, थाना बाईपास ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर 2025 को उनकी पुत्री घर से जगदीशपुर बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी […]