Month: January 2026

Noimg

राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य आगाज, उद्घाटन मुकाबले में पूर्वी चम्पारण ने वैशाली को हराया || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के आयोजन से 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक एवं बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बालक वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान पूर्वी चम्पारण ने वैशाली को कड़े संघर्ष में 35-23, 28-35, 35-31 से पराजित किया। यह मुकाबला पूरे समय रोमांच से भरा रहा और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में बेगूसराय ने समस्तीपुर को 35-15, 35-20 से पराजित किया। इसके अलावा बालिका वर्ग में […]

Noimg

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मातम  || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना के परबत्ता निवासी ललन मंडल के पुत्र अनुपम कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया। यह हादसा रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी एनएच-31 पर बुधवार की सुबह हुआ था, जब एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में परबत्ता के ललन मंडल के पुत्र अनुपम कुमार, रंगरा थाना के चापर दियारा के प्रमोद मंडल का पुत्र दिलखुश कुमार और श्रवण दास के पुत्र सोनू कुमार शामिल थे। घटना के बाद रंगरा थानाध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया, लेकिन तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर […]

Noimg

श्रीपुर में अलाव से झुलसकर 65 वर्षीय वृद्धा घायल, अस्पताल में हुआ इलाज || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में अलाव सेकने के दौरान आग की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिला की पहचान टुसा देवी, पति अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठंड से बचने के लिए टुसा देवी घर के बाहर अलाव के पास बैठी थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह आग के काफी करीब चली गईं, जिससे उनके कपड़ों में आग लग गई और वह झुलस गईं। परिजनों ने तत्काल किसी तरह आग बुझाई और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया […]

Noimg

ट्रैक्टर से कुचलकर डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में कोहराम || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित नारायणपुर गांव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना मिडिल स्कूल के समीप हुई, जहां मासूम ट्रैक्टर के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही से ट्रैक्टर आगे बढ़ गया और बच्चा उसके नीचे आ गया। हादसे के तुरंत बाद परिजन बच्चे को गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग दो बजे मासूम ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रोहन कुमार, […]

Noimg

भागलपुर में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट, कक्षा आठ तक के विद्यालय बंद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार मौसम सेवा केंद्र एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में अगले दो दिनों तक अत्यधिक ठंड और ठिठुरन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि सुबह और शाम के समय कोहरा छाए रहने की आशंका बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में जिलों में मध्यम से तेज गति से चल रही ठंडी हवाओं के कारण पवन ठिठुरन का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए जिला दंडाधिकारी, भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों सहित कक्षा 8 […]

Noimg

भागलपुर के प्रवीण कुमार बने पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश, गृह नगर में खुशी की लहर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के सिकंदरपुर निवासी प्रवीण कुमार को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की खबर से उनके गृह नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके चयन को लेकर परिवार, शुभचिंतकों और स्थानीय नागरिकों में हर्ष का माहौल है। प्रवीण कुमार के पिता कृष्ण मोहन एक वरिष्ठ अधिवक्ता रह चुके हैं, जिनकी पहचान विधि जगत में सम्मानपूर्वक की जाती रही है। पटना हाईकोर्ट की न्यायपालिका को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से भारत के राष्ट्रपति ने दो नए न्यायाधीशों — रितेश कुमार और प्रवीण कुमार — की नियुक्ति को आधिकारिक मंजूरी प्रदान की है। यह नियुक्तियां भारतीय संविधान के अनुच्छेद 217(1) के अंतर्गत की गई हैं। नवनियुक्त न्यायाधीशों ने 8 जनवरी को पटना हाईकोर्ट के शताब्दी […]

Noimg

ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, किसानों से लिया फीडबैक || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रहे ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन (एफआर) अभियान का जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने प्रखंड कृषि कार्यालय, गोराडीह का भ्रमण कर वहां संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से सीधे संवाद कर ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य की गति, सुविधा एवं आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वयं मोबाइल के माध्यम से ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को यह प्रक्रिया सरल और स्पष्ट तरीके से समझाई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ई-केवाईसी और फार्मर […]

Noimg

कहलगाँव के ओगरी, लगमा एवं वंशीपुर, पंचायत के कृषि समन्वयक को किया गया निलंबित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, कहलगाँव के प्रतिवेदन में बताया गया कि कृषि समन्वयक, पंचायत ओगरी, लगमा एवं वंशीपुर, प्रखंड कहलगाँव कुमार सदाशिव के द्वारा 31 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक आवेदन देकर एवं दिनांक 02 जनवरी 2026 से आजतक बिना किसी सूचना के ई-केवाईसी जैसे महत्वपूर्ण कार्य से पंचायत मुख्यालय से अनुपस्थित पाये गये हैं। इस संदर्भ में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कहलगाँव द्वारा 02 जनवरी 2026 एवं 04 जनवरी 2026 को स्पष्टीकरण की माँग की गई थी, परंतु श्री कुमार द्वारा स्पष्टीकरण का कोई जवाब नहीं दिया गया है। जो खेदजनक, स्वेच्छाचारिता, कर्त्तव्यहीनता, उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना एवं एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के प्रगति कार्य में जान-बूझकर बाधा उत्पन्न करना, जो बिहार सरकारी सेवक […]

Noimg

अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण वसूली के लिए 19 जनवरी से लगेगा कैंप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम, बिहार पटना द्वारा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टीम लोन योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना अंतर्गत वितरित ऋण की वसूली में तेजी लाने एवं ऋणियों को बकाया किस्त की वापसी करने को लेकर छः दिवसीय शिविर का आयोजन जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, भागलपुर परिसर में किया जाएगा। प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम, बिहार पटना के पत्रांक- 5403 23 दिसंबर 2025 के आलोक में 19 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। ऋणियों को सूचित करते हुए कहना है प्राप्त ऋण का किस्त निर्धारित तिथि को शिविर में जमा करना सुनिश्चित करें। Chanchal Jha