Month: January 2026

Noimg

गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर हुई बैठक, विभिन्न विभागों द्वारा निकाली जाएगी झांकियां || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की ग बैठक में विगत वर्ष की भांति मुख्य समारोह हेतु परेड की तैयारी 20 जनवरी से सैंडिस कंपाउंड में की जाएगी, अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी के पूर्वाह्न 9:00 बजे से किया जाएगा, जिस परेड का निरीक्षण जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक,भागलपुर द्वारा किया जाएगा। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में कमेंट्री आकाशवाणी भागलपुर के उद्घोषक के द्वारा किया जाएगा जिसे सुनिश्चित करवाने हेतु जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को अधिकृत किया गया है। मुख्य समारोह सहित विभिन्न समारोह स्थल पर राष्ट्रगाण की प्रस्तुति के लिए झुनझुनवाला बालिका उच्च विद्यालय तथा मोक्षदा इंटर […]

Noimg

भागलपुर से भाजपा विधायक रोहित पांडेय का जेएनयू प्रकरण पर तीखा बयान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से जुड़े हालिया घटनाक्रम को लेकर बिहार के भागलपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रोहित पांडेय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण को देशद्रोही मानसिकता का परिचायक बताते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन इस अधिकार की आड़ में देश के खिलाफ नारेबाजी करना या देश के शीर्ष नेताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करना पूरी तरह अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल देश की एकता और अखंडता को चुनौती देती हैं, बल्कि युवाओं को भी गुमराह करने का कार्य करती हैं। […]

भू-राजस्व मंत्री के जनसंवाद के बाद भागलपुर पुलिस अलर्ट, भूमि विवाद बैठकों में तैनात रहेगी फोर्स || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में भू-राजस्व मंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में बढ़ती शिकायतों और संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस ने जिले के सभी थानों को सतर्क कर दिया है। भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 51 पुलिस थानों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब यह निर्णय लिया गया है कि प्रत्येक सप्ताह शनिवार को अंचल कार्यालयों में आयोजित होने वाली भूमि विवाद समाधान बैठकों के दौरान पुलिस बल की अनिवार्य तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा […]

Noimg

ईमेल से बम धमकी के बाद भागलपुर व्यवहार न्यायालय हाई अलर्ट पर, सुरक्षा व्यवस्था सख्त || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : बिहार के किशनगंज, पटना सिटी और गया के न्यायालयों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर चेतावनी के मद्देनजर भागलपुर व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह से हाई अलर्ट पर रखा गया है। भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं, जबकि हैंड मेटल डिटेक्टर से भी लोगों की तलाशी ली जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वकीलों, फरियादियों एवं आम नागरिकों को न्यायालय परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। कोर्ट परिसर के भीतर और आसपास […]

Noimg

रेखा आर्य के पति के बयान के विरोध में महागठबंधन का जुलूस, पुतला दहन कर जताया आक्रोश || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में महागठबंधन की ओर से शुक्रवार को एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। स्टेशन चौक से समाहरणालय गेट तक आक्रोशपूर्ण जुलूस निकाला गया, जहां उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य एवं उनके पति गिरधारी लाल साहू का पुतला दहन कर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। यह प्रदर्शन बिहार की महिलाओं और बेटियों को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ किया गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू ने एक सार्वजनिक मंच से यह टिप्पणी की थी कि “बिहार में 20–25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं।” महागठबंधन नेताओं ने इसे बिहार की महिलाओं और बेटियों का घोर अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की। इस बयान के सामने […]

Noimg

जागरूकता अभियान के तहत जल-जीवन-हरियाली विषयक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर जल-जीवन-हरियाली विषयक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला शिक्षा विभाग द्वारा 24 दिसंबर 2025 को जिला नवस्थापित विद्यालय में किया गया था। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नवगछिया प्रखंड स्थित रामधारी उच्च विद्यालय, तेतरी पकरा के कक्षा 12 के छात्र रोहन कुमार गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं गोपालपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय, मकंदपुर के कक्षा 11 के छात्र प्रेम कुमार ने द्वितीय स्थान तथा पीरपैंती प्रखंड के उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय, महुआडीह की कक्षा 10 की छात्रा अंशु कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और प्रखंड का नाम रोशन किया। इसी […]

Noimg

नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम राज्य प्रतियोगिता के लिए मोतिहारी रवाना || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 9 से 10 जनवरी तक गांधी मैदान, मोतिहारी में आयोजित 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (बालक/बालिका) में भाग लेने के लिए नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन टीम मोतिहारी के लिए रवाना हो गई है। राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। टीम के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा जताते हुए भागलपुर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायणन कुमार, नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक सह बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र, अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, उपाध्यक्ष सह जिला […]

Noimg

रंगरा थाना पुलिस ने अपहृता किशोरी को इस्माइलपुर से किया बरामद || GS NEWS

इस्माईलपुर प्रखंडChanchal Jha0

नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग किशोरी को रंगरा थाना की पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। इस संबंध में पांच जनवरी को किशोरी की मां द्वारा रंगरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन में बताया गया था कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से कहीं चली गई है और काफी खोजबीन के बावजूद वापस नहीं लौटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर किशोरी को इस्माइलपुर क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा बरामदगी के बाद किशोरी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा […]

Noimg

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन के लंबित आवेदनों के निष्पादन को लेकर मुकेश राणा की पहल, मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया त्वरित संज्ञान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया: भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश राणा ने मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत तय समय सीमा में लाभार्थियों को पेंशन का लाभ दिलाने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन की मांग को लेकर पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय से पत्राचार के माध्यम से अनुरोध किया था। मुकेश राणा द्वारा किए गए इस पत्राचार पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले को समाज कल्याण विभाग को निदान के लिए निर्देशित कर दिया है। इस संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पत्र के माध्यम से मुकेश राणा को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई गई। बताया गया कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना से जुड़े कई आवेदन लंबे समय से लंबित हैं, जिसके […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर बुधवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका महिला की पहचान मीणा देवी, पति हीरो पंडित, घर लौवालगाम, थाना चौसा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई । यह हादसा उस समय हुआ जब जाम की स्थिति के कारण सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल के पास एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक के दौरान महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका मधेपुरा जिला के चौसा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और वह सब्जी खरीदने जाह्नवी चौक हाई लेबल जा रही थी। महिला अपने पुत्र गौतम कुमार के […]