Month: January 2026

Noimg

मदरौनी चौक के समीप एनएच-31 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन युवक गंभीर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया: नवगछिया के मदरौनी चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बुधवार को दिन के लगभग 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया है, जिनमें से एक युवक की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंगरा थाना क्षेत्र के चापर गांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मदरौनी हाई स्कूल एडमिट कार्ड लेने जा रहे थे। इसी दौरान मदरौनी चौक के समीप एनएच-31 पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार […]

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर खुलेआम अश्लील हरकत, 15–20 मिनट तक चलता रहा नज़ारा, लोग बनाते रहे वीडियो || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार को दिन के करीब 2 बजे सामाजिक मर्यादाओं को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। नवगछिया जीआरपी थाना के बगल स्थित रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर खुलेआम जोड़ों द्वारा अश्लील हरकतें की जाती रहीं, जिससे स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और आम लोगों में भारी नाराज़गी और असहजता देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि लोग लज्जा से सिर झुकाकर वहां से गुजरने को मजबूर हो गए। कई राहगीरों ने आपत्ति जताते हुए उन जोड़ों को टोका भी, लेकिन वे नहीं माने और अपनी हरकतें जारी रखीं। बताया गया कि यह दृश्य लगभग 15–20 मिनट तक चलता रहा। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे, […]

नवगछिया एएनएम कॉलेज में पास कराने के नाम पर वसूली का आरोप, छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में संचालित एएनएम कॉलेज में फर्स्ट ईयर से सेकंड ईयर में प्रमोट कराने के नाम पर अवैध वसूली का गंभीर आरोप सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक छात्रा से दस हजार रुपये की मांग की जा रही है। आरोप है कि यदि छात्राएं यह राशि नहीं देती हैं तो उन्हें फेल करने की धमकी दी जाती है। कॉलेज की छात्रा ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि वह गरीब परिवार से है और एएनएम की पढ़ाई कर रही है। उसने कहा कि उससे दस हजार रुपये की मांग की गई और कहा गया कि यदि उसने यह राशि नहीं दी तो उसे फर्स्ट ईयर में ही फेल कर दिया जाएगा। साथ ही छात्रा ने […]

Noimg

नम आंखों से मां कौशल्या प्रतिमा की विदाई, भक्ति गीतों के साथ हुआ विसर्जन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : अंग क्षेत्र का प्रसिद्ध पोष पूर्णिमा मेला बुधवार को सहौरा में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों और आसपास के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सुबह से ही मेले का क्षेत्र भक्तिभाव से गूंज उठा था। लोग माता कौशल्या की प्रतिमा के दर्शन और पूजन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रतिमा पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की आंखें नम थीं और सभी ने भक्ति गीतों के साथ जयकारे लगाते हुए माता की आराधना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने स्थानीय नदी में प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। लोग माता कौशल्या की प्रसन्नता और आशीर्वाद के लिए प्रार्थना करते रहे। ग्रामीणों […]

Noimg

बिहपुर के शुभमश्री बने एनआईसीएल के आईटी डिपार्टमेंट प्रशासनिक अधिकारी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।: बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा वार्ड संख्या-11 निवासी अनुरंजन चौधरी और कविता देवी के पुत्र शुभमश्री ने आल इंडिया स्तर पर आयोजित नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के 250 विभिन्न पदों के लिए हुए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। शुभमश्री ने अपनी शिक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई जोधपुर से की, इसके बाद बीटेक की पढ़ाई जयपुर के मणिपाल यूनिवर्सिटी से पूरी की। उन्होंने बताया कि एनआईसीएल की राष्ट्रीय स्तर की पहली परीक्षा गत वर्ष अगस्त में दिल्ली में, दूसरी परीक्षा जोधपुर में, तीसरी जयपुर में आयोजित हुई, जबकि अंतिम साक्षात्कार दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपने चयन में माता-पिता और परिवार के सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि पढ़ाई से लेकर […]

Noimg

पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान ने लक्ष्मी नारायण हाई स्कूल का किया निरीक्षण, समिति गठन में ग्रामीणों की गैरमौजूदगी पर जताई नाराज़गी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । पीरपैंती प्रखंड स्थित लक्ष्मी नारायण हाई स्कूल, मलिकपुर में आज पीरपैंती विधायक मुरारी पासवान समिति गठन के उद्देश्य से पहुंचे। हालांकि, मौके पर ग्रामीणों की उपस्थिति नहीं रही, जिस पर विधायक ने नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ग्रामीणों की भागीदारी के बिना किसी भी प्रकार की समिति का गठन स्वीकार्य नहीं है। इस कारण आज की बैठक को रद्द करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि अगली बार सभी ग्रामीणों को बुलाकर पारदर्शी तरीके से समिति का गठन कराया जाए। इसके बाद विधायक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और शिक्षकों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। विधायक ने शिक्षकों को […]

Noimg

सन्हौला थाना चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार महिला की मौके पर मौत, इलाके में मचा कोहराम || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के सन्हौला थाना चौक के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बटसार पंचायत के सरपंच की पत्नी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सन्हौला थाना के सामने तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भयावह था कि घटनास्थल पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। सूचना मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। […]

Noimg

दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार युवक की मौत, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर के मायागंज अस्पताल से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है,एक बार फिर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं बांका अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंग्लिश मोड़ के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान प्रीतम कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो ग्राम सीऊड़ी, थाना अमरपुर, जिला बांका के निवासी थे वह विवेकानंद चौधरी के पुत्र थेप्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रीतम कुमार चौधरी किसी काम से बांका आए हुए थे और वहां से अपनी बाइक से घर सीऊड़ी लौट रहे थे। जैसे ही वह इंग्लिश मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक हादसा हो गया हादसा इतना भीषण था कि प्रीतम गंभीर रूप […]

Noimg

भागलपुर स्मार्ट सिटी में शीतलहर का डबल अटैक, पारा 4.6 डिग्री पर पहुंचा, कोहरे से जनजीवन प्रभावित || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मंगलवार को जहां दिन भर खुले आसमान और खिली धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दी थी, वहीं बुधवार को सिल्क सिटी भागलपुर घने कोहरे और धुंध की मोटी चादर में लिपटी नजर आई। शीतलहर के बढ़ते प्रभाव से ठंड ने लोगों की हाड़ कंपा दी है और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सबौर क्षेत्र में ठंड ने इस बार नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सबौर में न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कई पहाड़ी इलाकों के तापमान से भी कम बताया जा रहा है। पूरे बिहार में लगातार तीखी ठंड का […]

Noimg

पीरपैंती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों से लैस तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष नीरज कुमार के कुशल नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता और सटीक रणनीति से एक बड़ी आपराधिक साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। हथियारों से लैस अपराधियों के खिलाफ की गई इस साहसिक कार्रवाई से न केवल संभावित बड़ी घटना टल गई, बल्कि पूरे इलाके में अपराधियों के बीच दहशत का माहौल भी कायम हो गया है। पीरपैंती पुलिस ने कटिहार जिले के तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन अवैध हथियार और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पीरपैंती बाजार क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों के लोगों ने राहत की सांस ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष नीरज कुमार […]