Month: January 2026

Noimg

साउथ एशियन चैंपियनशिप की विजेता प्रज्ञा भारती को जिला परिषद अध्यक्ष ने किया सम्मानित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया की बेटी प्रज्ञा भारती ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पटना में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय टीम की सदस्य रहकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने प्रज्ञा भारती से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रज्ञा को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि नवगछिया के ग्रामीण क्षेत्र की बेटी का बॉल बैडमिंटन जैसे खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना पूरे क्षेत्र और समाज के लिए […]

Noimg

स्वामी अनंताचार्य जी महाराज का भव्य अवतरण उत्सव, श्रद्धा और भक्ति में डूबा दादा देव मंदिर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : दिल्ली स्थित दादा देव मंदिर में स्वामी अनंताचार्य जी महाराज का पावन अवतरण उत्सव पूर्ण श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस आध्यात्मिक महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और स्वामी जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अवतरण उत्सव में बिहार के नवगछिया, भागलपुर, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, बांका, पटना सहित झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति संगीत, भजन-कीर्तन, वेद मंत्रोच्चार और जयकारों से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बनता था। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी अनंताचार्य जी महाराज, स्वामी […]

Noimg

न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर जबरन कब्जा व निर्माण रोकने का आरोप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर बाजार वार्ड संख्या 8 में न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए दूसरे की भूमि पर जबरन कब्जा करने तथा बलपूर्वक निर्माण कार्य रुकवाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक न्याय की गुहार लगाई है, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से वह दर-दर भटकने को मजबूर है। इस संबंध में भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी गोपाल पोद्दार, पिता गंगाधर पोद्दार ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, नारायणपुर अंचलाधिकारी एवं भवानीपुर थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद न तो कोई कार्रवाई की गई […]

Noimg

भागलपुर में उपमुख्यमंत्री के जनसंवाद में 2613 आवेदन, 10 दिनों में जमीन संबंधी मामलों के समाधान का भरोसा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस जनसंवाद के दौरान कुल 2613 आवेदन पंजीकृत किए गए, जिनमें अधिकांश आवेदन भूमि एवं राजस्व से संबंधित थे। लोगों ने जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, सीमांकन, कब्जा, बंदोबस्ती सहित अन्य राजस्व मामलों को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जनसंवाद कार्यक्रम के समापन के बाद भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से किया जाए। उन्होंने बताया कि पंजीकृत 2613 आवेदनों में से जो मामले समाधान योग्य हैं, विशेषकर भूमि […]

Noimg

पीरपैंती रेलवे स्टेशन पार्किंग में युवक के साथ सामूहिक मारपीट, हालत गंभीर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में दबंगई की एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां करीब 15 से 20 लोगों ने मिलकर एक युवक को लात-घूंसे से बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। घायल युवक की पहचान पीरपैंती बाजार निवासी स्वर्गीय कमलेश कुमार गुप्ता के पुत्र रजनीश कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। पीड़ित रजनीश ने पीरपैंती थाना पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह कहलगांव से दुलियान पैसेंजर ट्रेन से पीरपैंती स्टेशन पहुंचा था। प्लेटफॉर्म से बाहर निकलकर जैसे ही वह पार्किंग की ओर बढ़ा, तभी पूर्व से चले आ […]

Noimg

पीरपैंती रेलवे स्टेशन पार्किंग में युवक के साथ सामूहिक मारपीट, हालत गंभीर || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पीरपैंती रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में दबंगई की एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां करीब 15 से 20 लोगों ने मिलकर एक युवक को लात-घूंसे से बेरहमी से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। घायल युवक की पहचान पीरपैंती बाजार निवासी स्वर्गीय कमलेश कुमार गुप्ता के पुत्र रजनीश कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। पीड़ित रजनीश ने पीरपैंती थाना पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह कहलगांव से दुलियान पैसेंजर ट्रेन से पीरपैंती स्टेशन पहुंचा था। प्लेटफॉर्म से बाहर निकलकर जैसे ही वह पार्किंग की ओर बढ़ा, तभी पूर्व से चले आ […]

Noimg

अलीगंज में जीवन जागृति सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों के बीच 50 कंबलों का वितरण || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक संस्था जीवन जागृति सोसायटी के तत्वावधान में अलीगंज क्षेत्र में विधवा महिलाओं, बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों के बीच 50 कंबलों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल से जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिली और स्थानीय लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीवन जागृति सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि शीत ऋतु के दौरान गरीब, बुजुर्ग और असहाय वर्ग को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में समाज और सामाजिक संगठनों का यह नैतिक दायित्व है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें। उन्होंने बताया कि जीवन जागृति सोसायटी को समाज के […]

Noimg

ईंट लदे ट्रक की टक्कर से मजदूर गंभीर रूप से घायल, दाहिना पैर कटा || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बांका जिले के धोरैया थाना अंतर्गत फुंसियां क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप ईंट लदे एक ट्रक ने सीएनजी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में परसा गांव निवासी मोहम्मद मुबारक मंसूरी, पिता सफीक मंसूरी, गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी स्थिति इतनी नाजुक थी कि डॉक्टरों को उनका दाहिना पैर काटना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद मुबारक मंसूरी पटना में मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। वे पूनसियां रेलवे स्टेशन पर उतरे और वहां से परसा गांव जाने के लिए एक सीएनजी वाहन में सवार हुए। सीएनजी वाहन में उस समय चार से […]

Noimg

मुरारका महाविद्यालय के नए प्राचार्य नागेन्द्र तिवारी के पदभार ग्रहण पर विधायक सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज स्थित मुरारका महाविद्यालय में नए प्राचार्य नागेन्द्र तिवारी के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वर्तमान प्रभार प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र प्रसाद सिंह द्वारा विभागीय निर्देशानुसार नए प्राचार्य को विधिवत पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ महाविद्यालय पहुंचे, जहां नए एवं पूर्व प्राचार्य सहित कॉलेज परिवार द्वारा उन्हें फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान मुरारका महाविद्यालय के नए प्राचार्य नागेन्द्र तिवारी के साथ-साथ वाणिज्य संकाय की पढ़ाई के लिए नियुक्त नए शिक्षक आदित्य कुमार ने भी पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल, एनडीए कार्यकर्ताओं तथा महाविद्यालय के दर्जनों प्राध्यापकों ने बुके और फूल-माला […]

Noimg

मिरहट्टी गांव में आयुष्मान आरोग मंदिर का हुआ उद्घाटन || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मिरहट्टी पंचायत में आयुष्मान आरोग मंदिर का उद्घाटन बुधवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में रेफरल अस्पताल के प्रभारी कुंदन भाई पटेल, मिरहट्टी पंचायत के मुखिया अशोक यादव तथा जिला परिषद सदस्य अरुण दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर आयुष्मान आरोग मंदिर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेफरल अस्पताल प्रभारी कुंदन भाई पटेल ने बताया कि आयुष्मान आरोग मंदिर के शुरू होने से मिरहट्टी गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों को ओपीडी की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। साथ ही गंभीर एवं आपातकालीन मामलों को देखते हुए एंबुलेंस सुविधा के माध्यम से मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आरोग मंदिर में तीन डॉक्टर, […]