Month: January 2026

Noimg

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्रजनंदन शर्मा का आकस्मिक निधन, शिक्षक समाज में शोक की लहर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना के भीष्म पितामह कहे जाने वाले अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के आकस्मिक निधन के पश्चात गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहरा में उनका सम्मान करते हुए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन धारण करके उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने से हुई, उसके बाद उपस्थित शिक्षक और विद्यालय कर्मचारी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ब्रजनंदन शर्मा 1967 से लेकर मृत्यु तक बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना के आजीवन अध्यक्ष रहे। उनके अकस्मात निधन से शिक्षक समाज में गहरा शोक और हतप्रभता का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक युगेश कुमार, कुमार राजेश, नीतीश कुमार नयन, रश्मि कुमारी, पंकज […]

Noimg

स्व. सुशील कुमार मोदी की 74वीं जयंती बिहपुर एनडीए कार्यालय में समारोहपूर्वक आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : सोमवार को बिहपुर एनडीए कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी की विधानसभास्तरीय 74वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने किया। वहीं अध्यक्षता मुख्यालय मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो और नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने की। इस मौके पर विधायक सहित विधानसभा क्षेत्र के सभी छह मंडलों से पार्टी नेता और कार्यकर्ता, साथ ही प्रदेश और जिला से आए पार्टी पदाधिकारी स्व. सुशील कुमार मोदी के चित्र के समक्ष नमन किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में विधायक इ. शैलेंद्र ने कहा कि बिहार की राजनीति को नई दिशा देने, […]

Noimg

खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सालाना उर्स-ए-पाक व जश्न-ए-मेराजे मुस्तफा 16-17 जनवरी को आयोजित || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

खानकाह-ए-आलिया कादिरिया फरीदिया मोहब्बतिया में सुफी संत हजरत सैयदना बाबू हुजूर नेहाल अहमद खान कादरी फरीदी रहमतुल्लाह अलैहे का सालाना दो दिवसीय उर्स-ए-पाक व जश्न-ए-मेराजे मुस्तफा 16 और 17 जनवरी को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। 16 जनवरी को सुबह में कुरान खानी से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद इशा की नमाज के बाद मजारे शरीफ पर चादरपोशी, गुलपोशी, फूलपोशी और नियाज फातिहा के साथ जलसा आयोजित किया जाएगा। जलसे में देश के विभिन्न राज्यों से उलेमा कराम और शायरे इस्लाम शामिल होंगे। 17 जनवरी को खानकाही कव्वाली, महफिल-ए-शमा और कुल शरीफ का आयोजन किया जाएगा। उर्स-ए-पाक और जलसे की सदारत खानकाह के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खां फरीदी और जेरे कयादत नायव सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खां […]

Noimg

भूमि सुधार जनकल्याण संवाद के लिए भागलपुर पहुंचे फरियादियों और अधिकारी जाम में फंसे || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के भूमि सुधार एवं जनकल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में फरियादियों को जाम में भागलपुर पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विक्रमशिला सेतु पर सुबह से ही भीषण जाम की स्थिति बनी रही। इस जाम के कारण कई फरियादी और अधिकारी समय पर कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इसी क्रम में भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल नवगछिया स्थित अपने आवास से भागलपुर जिला परिषद कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक और डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। लेकिन जैसे ही वे विक्रमशिला सेतु पर […]

Noimg

विक्रमशिला सेतु पर ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, भीषण जाम से यात्रियों की परेशानियां बढ़ीं || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर सोमवार को ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण भारी जाम लग गया। घटना पुल के पाया संख्या 136 के पास हुई, जहाँ मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर अचानक खराब हो गया। ट्रैक्टर का डाला टूटने से सड़क पर मिट्टी फैल गई, जिससे पुल पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दुर्घटना के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में बस, ट्रक, जीप, कार, एम्बुलेंस सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्री घंटों तक पुल पर ही फंसे रहे। भीषण ठंड और अव्यवस्था के कारण बच्चों और वृद्धों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस दौरान लोगों में नाराजगी […]

Noimg

पति की प्रताड़ना से परेशान बीएसएफ जवान की तीसरी पत्नी ने दे दी जान || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज रोड में बीएसएफ जवान की पत्नी की संदेहास्पद स्थिति में मौत नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के नवगछिया थाना अंतर्गत एनएच 31 के समीप बनारसी लाल सर्राफ कॉलेज रोड में बीएसएफ जवान दिलीप पासवान की तीसरी पत्नी लाडली कुमारी ने सोमवार की दोपहर अपने घर के छत पर बने अर्धनिर्मित मकान में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका लाडली कुमारी पिछले समय से पति की प्रताड़ना और पारिवारिक तनाव से परेशान थी। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवान दिलीप पासवान की शादी 2020 में कटिहार जिले के चांदपुर पोठिया निवासी संजय पासवान की पुत्री लाडली कुमारी से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। शादी के समय दिलीप पासवान ने उन्हें बताया था […]

Noimg

अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला में भारत का दबदबा, नेपाल को 3-0 से हराकर किया क्लीन स्वीप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : नेपाल के बिराटनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान नेपाल को 3-0 से पराजित कर क्लीन स्वीप किया। तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में नेपाल को सीधे सेटों में शिकस्त दी। पुरुष वर्ग के तीसरे व अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को 35-26 और 35-19 के स्कोर से पराजित किया। वहीं महिला वर्ग के मुकाबले में भारत ने नेपाल पर 35-22 और 35-20 से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नेपाल को लगातार हराते हुए 3-0 से श्रृंखला […]

Noimg

परंपरा और आस्था का संगम: कौशल्या मेला के तीसरे दिन भव्य आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया:- अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध कौशल्या मेला के तीसरे दिन सहौरा में रविवार को आचार्य कौशल जी वैदिक एवं उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन–हवन संपन्न कराया गया।मेले का मुख्य आकर्षण दंगल प्रतियोगिता रही, जहां कड़ाके की ठंड के बावजूद दूर–दराज से आए पहलवानों ने अपनी दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में बनिया के रंजीत ने जीत हासिल की। वहीं महिला पहलवानों ने नारी शक्ति का सशक्त संदेश दिया। दिल्ली की अंजलि, बनारस की सत्या और बिहार की हनी ने अपने शानदार मुकाबलों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।दंगल प्रतियोगिता का उद्घोषण प्रोफेसर शिव कुमार ने किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को फाइनल मुकाबले हेतु प्रवीण कुमार यादव द्वारा सहयोग राशि प्रदान की […]

Noimg

बाबा गणिनाथ सेवा समिति की पहल, नवगछिया में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुए बाबा गणिनाथ सेवा समिति, नवगछिया की ओर से मानवता की मिसाल पेश की गई। समिति के सौजन्य से नवगछिया अंतर्गत नयाटोला वार्ड संख्या 27 में जरूरतमंदों लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया, जिससे जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके। जानकारी के अनुसार, नवगछिया नयाटोला निवासी समाजसेवी एवं युवा नेता संतोष मेहता ने बढ़ती ठंड और जरूरतमंद दिव्यांगों की स्थिति को देखते हुए बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती से दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर कंबलों की मांग की थी। इस पर तत्परता दिखाते हुए समिति के अध्यक्ष द्वारा कंबल एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई और समिति के सदस्यों के माध्यम से उनका वितरण […]

भागलपुर की हवा बनी ज़हर, 25 मिनट में AQI में 24 प्रतिशत उछाल, हालात गैस चेंबर जैसे || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर : बिहार की सिल्क सिटी भागलपुर में इस समय सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। शहर की वायु गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचती जा रही है। रविवार शाम रिकॉर्ड किए गए लाइव डेटा ने प्रशासन और आम जनता दोनों की चिंता बढ़ा दी है। महज 25 से 27 मिनट के भीतर वायु प्रदूषण में आई तेज बढ़ोतरी ने हालात की गंभीरता को उजागर कर दिया है। लाइव आंकड़ों के अनुसार, शाम 7 बजकर 06 मिनट पर भागलपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 359 दर्ज किया गया था, जो पहले से ही खतरनाक श्रेणी में था। इसके बाद शाम 7 बजकर 33 मिनट तक यह बढ़कर 446 तक पहुंच गया, जिसे अत्यंत खतरनाक या हैज़र्डस श्रेणी में […]