January 29, 2026
रेकाबगंज में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो परिवारों में लाठी-डंडे से मारपीट, सात घायल || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकाबगंज में आपसी विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दो परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायल अनिल मंडल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला मुकेश उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मुकेश के साथ उसके परिवार के राजेंद्र, मुरारी समेत तीन-चार अन्य लोग आक्रोशित हो गए और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अनिल मंडल के अनुसार, हमले में न केवल वे स्वयं घायल हुए, बल्कि उनकी पत्नी और उनके तीन बेटों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई, […]