Month: January 2026

Noimg

एटीएम में कार्ड बदलकर 25 हजार की ठगी, पीड़ित ने दर्ज कराया आवेदन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया।स्टेशन रोड स्थित एसबीआई एटीएम में कार्ड बदलकर ठगी का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में भागलपुर जिले के सिहकुंड थाना क्षेत्र निवासी रघुनंदन कुमार ने आदर्श थाना नवगछिया में आवेदन देकर अज्ञात ठग के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शांति कॉम्प्लेक्स, नवगछिया शाखा में है। 2 जनवरी को वह स्टेशन रोड स्थित अर्णव कंप्यूटर के सामने लगे एसबीआई एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्हें कुल 45 हजार रुपये की निकासी करनी थी। इस दौरान उन्होंने दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाले। इसी बीच पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने एक बार में ही रुपये निकालने की बात कहते हुए उनसे एटीएम कार्ड ले […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की भारी लेटलतीफी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेनों की भारी लेटलतीफी देखने को मिली, जिससे यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लंबी दूरी की प्रीमियम और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंचीं, जिसके कारण स्टेशन परिसर में यात्रियों की भीड़ लगी रही और लोगों में नाराजगी देखी गई। पटना से न्यू जलपाइगुड़ी जाने वाली 22234 वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 16:26 बजे के बजाय लगभग दो घंटे विलंब से नवगछिया स्टेशन पहुंची। वहीं न्यू जलपाइगुड़ी से दिल्ली जाने वाली 12423 राजधानी एक्सप्रेस सुबह 5:08 बजे के निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। सबसे अधिक विलंब 15706 हमसफर एक्सप्रेस में दर्ज किया गया। यह ट्रेन शनिवार को नवगछिया पहुंचने वाली थी, लेकिन रविवार को अपराह्न […]

Noimg

अनुमंडल गेट के पास बाइक दुर्घटना, पिता-पुत्र घायल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के अनुमंडल /कचहरी गेट के समीप एनएच 31 पर रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तीपाकर निवासी मो. इकबाल के पुत्र मो. तस्लीम और उनके पुत्र फरहान के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. तस्लीम अपनी पत्नी और पुत्र के साथ बाइक से उदाकिशुनगंज जा रहे थे। इसी दौरान कचहरी गेट के पास अचानक आगे चल रही एक मैजिक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से आ रही बाइक मैजिक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार पिता और पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। […]

Noimg

जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, नवगछिया को पूर्ण जिला समेत कई मांगें रखीं || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जनहितकारी मांगों को मजबूती से उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने नवगछिया को पूर्ण राजस्व जिला का दर्जा देने, ढोलबज्जा को नया प्रखंड बनाए जाने, गंगा नदी में जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक बांध के चौड़ीकरण के साथ पक्की सड़क निर्माण, जमींदार बांध के सुदृढ़ीकरण तथा कोसी नदी में मदरौनी बांध के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर पक्कीकरण कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिला परिषद अध्यक्ष की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और कहा कि भागलपुर से उनका पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं […]

Noimg

भागलपुर में 10 जनवरी से इंटर प्रायोगिक परीक्षा, 285 प्लस टू स्कूलों में बनाये गए 169 केंद्र || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तहत प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 10 जनवरी से किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार जिले के 285 प्लस टू विद्यालयों में 10 से 20 जनवरी 2026 के बीच विभिन्न तिथियों पर प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न होंगी। इन परीक्षाओं में विज्ञान और कला संकाय के कुल 39,556 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, विज्ञान संकाय के 18,671 तथा कला संकाय के 20,985 छात्र-छात्राएं इस प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल 169 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो संबंधित प्लस टू विद्यालयों के नजदीकी हाई स्कूलों में स्थापित किए गए हैं। विज्ञान संकाय में भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीवविज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षा होगी, […]

Noimg

भागलपुर में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण आठवीं तक के विद्यालय 8 जनवरी तक बंद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले में लगातार बढ़ती ठंड, कम तापमान और सुबह-शाम घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर आठवीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भागलपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 8 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी। हालांकि, कक्षा 9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई इस अवधि में जारी रहेगी। इन कक्षाओं का संचालन […]

Noimg

जगदीशपुर में भूमिहीन परिवारों की पीड़ा जारी, प्रशासन पर पुनर्वास में लापरवाही का आरोप || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में भूमिहीन परिवारों की समस्याएं आज भी जस की तस हैं। वर्ष 2023 में जिला प्रशासन द्वारा जिन भूमिहीन परिवारों को बसने के लिए पर्चा प्रदान किया गया था, वे अब भी पक्के आशियाने से वंचित हैं। मजबूरी में ये परिवार झुग्गी-झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। भूमिहीन परिवारों का आरोप है कि उन्हें अब तक न तो स्थायी आवास दिया गया और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इसके बावजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी द्वारा झुग्गी-झोपड़ी खाली करने और इलाके से हटने की धमकी दी जा रही है। इससे परिवारों में भय और असंतोष का माहौल है। पीड़ितों का कहना है कि पहले हमें बसाया जाए, उसके बाद ही किसी तरह […]

Noimg

पीरपैंती में महिला ने SI पर गंभीर आरोप लगाया, विधायक ने की शिकायत, पुलिस ने की जांच शुरू || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीरपैंती थाना अंतर्गत ग्राम मलिकपुर, तुरी टोला की रहने वाली एक महिला ने थाने में पदस्थापित SI राज नारायण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता के अनुसार, 23 फरवरी 2025 को पड़ोसी से हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से पीरपैंती थाने में मामला दर्ज किया गया था। उस समय महिला के पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में कार्यरत थे और किसी वाहन को चलाने का काम करते थे। बावजूद इसके, उनके पति का नाम भी मामले में जोड़ दिया गया था, जिसे बाद में तत्कालीन कहलगांव DSP-2 अर्जुन कुमार गुप्ता द्वारा FIR […]

पारिवारिक विवाद को लेकर युवती ने गंगा में छलांग लगाई, नाविकों और ग्रामीणों ने बचाई जान || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर ।सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बैकटपुर गांव की एक युवती नें पारिवारिक विवाद को लेकर अजगैबीनाथ धाम के अगुवानी पुल के समीप गंगा में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। घटना के समय आसपास मौजूद नाविकों और ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और युवती को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने त्वरित इलाज कर उसकी जान बचाई। युवती ने पुलिस को बताया कि सुशांत यादव, निवासी दुधैला, से उसकी चार साल पूर्व शादी हुई थी। शुक्रवार को सास के साथ झगड़े के बाद उसे घर से निकाल दिया गया, जिसके चलते वह गंगा […]

Noimg

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा 5 जनवरी को भागलपुर दौरे पर, टाउन हॉल में करेंगे शिकायतों की सुनवाई || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।सूबे के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा 5 जनवरी को भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। वे पूर्वाह्न 11 बजे टाउन हॉल पहुंचकर आम जनता की शिकायतों की सुनवाई करेंगे। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन की ओर से शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि सुनवाई की प्रक्रिया व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सके। वहीं आम लोगों की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था सहित अन्य प्रशासनिक इंतजामों को भी सुदृढ़ किया गया है, जिससे किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. […]