Month: January 2026

Noimg

स्नातक सेमेस्टर चार की हिन्दी की होगी पुनर्परीक्षा, छात्रों को मिलेगा “बेस्ट ऑफ टू” का लाभ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। पिछले दिनों स्नातक सेमेस्टर चार की हिन्दी विषय की परीक्षा में सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे जाने को लेकर उठे विवाद पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा फैसला लिया है। टीएनबी कॉलेज और बीएन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों द्वारा किए गए बहिष्कार के बाद प्रभारी कुलपति प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा ने जनवरी के दूसरे सप्ताह में हिन्दी विषय की पुनर्परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय स्तर पर गठित जांच समिति की रिपोर्ट, छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों तथा संबंधित परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों के मंतव्यों का गहन अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया गया। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से कहा है कि इस पूरे प्रकरण में छात्रों […]

150 रुपये के बकाया को लेकर जानलेवा हमला, एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जिले के कजरैली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोराचोंकी गांव में महज 150 रुपये के बकाया को लेकर दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान शिवनारायण पासवान, उनके पुत्र सूरज कुमार पासवान तथा बिहारी लाल कुमार (पिता — विजय मंडल) के रूप में की गई है। सभी घायल गोराचोंकी गांव, थाना कजरैली, जिला भागलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में ही शिवनारायण पासवान की चाय–सिगरेट की दुकान है। इसी गांव के एक ही परिवार के करीब 10 से 15 लोग एक साथ दुकान पर […]

Noimg

भतोरिया चौक पर अंडरपास निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, प्रशासन की समझाइश से हालात हुए शांत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजिया बाईपास स्थित भतोरिया चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास को लेकर उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब भतोरिया गांव के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। अंडरपास निर्माण को लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं और आशंकाओं के कारण ग्रामीण नाराज थे और उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्य बंद करा दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निर्माण कार्य रुकने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर भागलपुर के एसडीएम विकास कुमार, डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन, मधुसुदनपुर थाना अध्यक्ष मोहम्मद सफदर अली के साथ वज्र टीम पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का […]

Noimg

मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में बंद घर से चोरी, 60 हजार की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशीबाग कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में घुसकर दो बैटरी, एक इनवर्टर तथा किचन में रखे बर्तन समेत करीब 60 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़ित गृहस्वामी विकास कुमार ने बताया कि नववर्ष के अवसर पर वे अपने पुराने घर नाथनगर थाना क्षेत्र के कुंडी टोला गांव गए हुए थे। इसी दौरान उनका गणेशीबाग स्थित घर पूरी तरह बंद और खाली था। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने बगल की चारदीवारी पर चढ़कर कटिया तार काटा और मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने […]

Noimg

श्रम संसाधन विभाग के सचिव का भागलपुर आगमन, जिलाधिकारी ने किया स्वागत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर । श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के सचिव दीपक आनंद शनिवार को भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सचिव को भागलपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया तथा जिले में संचालित श्रम कल्याण योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। सचिव दीपक आनंद ने भी जिले में श्रमिकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बताया गया कि सचिव के दौरे के दौरान श्रम संसाधन विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा […]

Noimg

गरैया में जमीन विवाद के दौरान मारपीट, गंभीर रूप से घायल किसान मायागंज रेफर – GS NEWS

नवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के गरैया में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गरैया निवासी रामोतार यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम रंजीत यादव अपने खेत में काम कर रहे थे। उसी दौरान अपराधी वहां पहुंचे और पहले मारपीट की, फिर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घटना के समय रंजीत बासा पर भैस का दूध दुह रहे थे। तेज हथियार रंजीत के सिर में लगी है और दाहिने पैर में भी जख्म के निशान हैं। घटना की सूचना परिजनों ने मिलते ही परवत्ता थाना को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते […]

Noimg

खरीक में लूटी गई मोबाइल के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

खरीकChanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र में 20 दिसंबर 2025 को हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला एनएच-31 स्थित देवांशी ढ़ावा के पास हुआ था, जहां मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने वरूण कुमार के साथ मारपीट की और उनका अपाची मोटरसाइकिल, मोबाइल, पर्स एवं अन्य दस्तावेजों सहित बैग लूट लिया। इस संबंध में खरीक थाना में कांड संख्या-374/25, धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की जांच में तकनीकी और मानवीय सूचना का संकलन करते हुए पुलिस ने 1 जनवरी 2026 को रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी प्रिंस कुमार झा उर्फ अनंत झा (पिता सुबोध झा), राजू कुमार (पिता रघुनंदन यादव) और राकेश कुमार (पिता […]

Noimg

बिहपुर में रेल ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत || GS NEWS

बिहपुरChanchal Jha0

नवगछिया । कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार रात करीब 8 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर आरपीएफ पोस्ट के सामने रेल ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र के मधुरा ग्राम निवासी मसो रुआवजा खातून (29 वर्ष) पत्नी मरहूम असलम आलम के रूप में की गई है। बिहपुर रेल जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका बिहपुर जमालपुर स्थित अपनी बीमार बहन से मिलने के लिए जा रही थी। वह किसी ट्रेन […]