Month: January 2026

भक्तिरस में डूबा खरीक बाजार, माँ सरस्वती की भव्य प्रतिमा बनी आस्था का केंद्र || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया । खरीक बाजार इन दिनों पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर नजर आ रहा है। साह च्वाइस क्लब के तत्वावधान में कार्तिक स्थान पर स्थापित माँ सरस्वती की भव्य और अलौकिक प्रतिमा ने पूरे क्षेत्र को आस्था, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंग दिया है। माँ सरस्वती की इस भव्य प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे खरीक बाजार क्षेत्र में मेले जैसा उत्सवपूर्ण माहौल बना हुआ है। माँ सरस्वती की प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। श्रद्धालु माँ की आराधना कर सुख-समृद्धि, विद्या और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पूरे पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्र में भक्ति […]

सांस्कृतिक कार्यक्रम में थिरके नन्हे पांव. || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

बाल भारती विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस नवगछिया। बाल भारती विद्यालय नवगछिया के प्रांगण में गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में किया गया। विद्यालय परिसर को राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगे रंगों और सजावटी प्रतीकों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। सुबह से ही विद्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ था, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन, अभिभावक एवं नगर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के माननीय अध्यक्ष सह न्यासी पवन कुमार सर्राफ द्वारा परेड निरीक्षण के साथ की गई। इसके पश्चात निर्धारित समय प्रातः 09:40 बजे उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत एनसीसी एवं स्काउट के बच्चों ने अनुशासनबद्ध और […]

सन वैली पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : सन वैली पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका भारती कुमारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर सलामी दी, जिससे विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिमेष कुमार ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जिसे समझना और उसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम को और भी रोचक व आनंदमय बनाने के लिए बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु एक विशेष ‘जलेबी रेस’ का आयोजन किया गया। […]

गणतंत्र दिवस पर बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड़ में भव्य आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय, पोस्ट ऑफिस रोड में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक तथा छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, ट्रस्टी अमीर चंद्र तिवारी, विद्यालय समिति के सम्मानित सदस्य नरेश केडिया, पंकज टिंबरेवाल, पारस खेमका सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष सह ट्रस्टी अजय कुमार रुंगटा ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात छात्रों ने सम्मान परेड प्रस्तुत की और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छोटे-बड़े छात्र-छात्राओं ने देश की एकता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रीय […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः ध्वजारोहण से हुई, जिसे विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू एवं प्रशासक तथा प्रधानाचार्य द्वारा संपन्न कराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार साहू, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों एवं […]

नवगछिया के फ़ूड प्लाजा में हाई-टेक सैलून “शहनाई” का भव्य उद्घाटन, अब दिल्ली-स्तर की सेवाएं शहर में ही || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। ब्यूटी, फैशन और ग्रूमिंग के क्षेत्र में नवगछिया ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फूड प्लाजा स्थित श्रेयस इन होटल के समीप कैंपस में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शहनाई सैलून का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रोहित कर्दम ने फीता काटकर सैलून का विधिवत शुभारंभ किया। शहनाई सैलून को पूरी तरह हाई-टेक तकनीक के साथ डिजाइन किया गया है, जहां बालों, चेहरे और शरीर की सुंदरता से जुड़ी लगभग हर आधुनिक सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। यह सैलून खासतौर पर उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जिन्हें अब तक बेहतर ब्यूटी सेवाओं के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। हेयर केयर और हेयर ट्रीटमेंट […]

बाल भारती विद्यालय नवगछिया में क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 की लिखित परीक्षा 4 फरवरी को || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया। बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड़ नवगछिया में आयोजित हो रहे क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा आगामी 04 फरवरी 2026, बुधवार को बाल भारती विद्यालय के प्रांगण में ही आयोजित होगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा में कुल ऑब्जेक्टिव 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 50 अंकों की होगी। परीक्षा की अवधि 50 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभागियों की रचनात्मक क्षमता, सामान्य ज्ञान और बौद्धिक समझ का मूल्यांकन करना है। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी पंजीकृत प्रतिभागियों के लिए लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) विद्यालय परिसर में ही वितरित किया जाएगा। एडमिट कार्ड का वितरण […]

नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3249.36 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नवगछिया पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मद्य निषेध के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए झंडापुर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 जनवरी 2026 को मद्य निषेध इकाई, बिहार पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर झंडापुर थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 स्थित श्रवण लाइन होटल में छापेमारी कर कुल 3204.36 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त होटल के बाहर खड़ी एक कार (पंजीकरण संख्या BR10AG9186) से 45 लीटर विदेशी शराब भी बरामद की […]

कौशल सिलाई केंद्र में सर्वेक्षण, जागरूकता अभियान एवं गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : 24 जनवरी से 26 जनवरी तक संस्था के अंतर्गत संचालित कौशल सिलाई केंद्र में दिल्ली से आए समाजसेवी विशेषज्ञों द्वारा सघन सर्वेक्षण एवं कौशल जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना एवं सिलाई कौशल को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। 24 जनवरी को सिलाई में दक्ष लगभग 50 प्रशिक्षित दीदियों के साथ भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत विमर्श किया गया। इसके साथ ही करीब 50 प्रशिक्षु महिलाओं ने भी सर्वेक्षण प्रक्रिया में भाग लिया। 25 जनवरी को संस्था में प्रशिक्षणरत लगभग 100 महिलाओं के साथ सिलाई कौशल में दक्षता बढ़ाने तथा जीविकोपार्जन के अवसरों को लेकर पुनः विचार-विमर्श किया गया। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर संस्था […]

Noimg

शिक्षक एकादश ने पब्लिक एकादश को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला नवगछिया क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर स्थित उच्च विद्यालय मैदान में सोमवार को शिक्षक एकादश एवं पब्लिक एकादश के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में शिक्षक एकादश ने पब्लिक एकादश को मात्र एक रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच का टॉस शिक्षक एकादश के कप्तान कुमार गौरव एवं पब्लिक एकादश के कप्तान रंजीत रोशन के बीच हुआ। टॉस जीतकर शिक्षक एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में शिक्षक एकादश की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए और पब्लिक एकादश के सामने 111 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी […]