Month: February 2026

नवगछिया में इंटर की परीक्षा दो पालियों में दस केंद्रों पर होगी आयोजित, प्रशासन ने बनाई सख्त व्यवस्था || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया में इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 2 फरवरी से 13 फरवरी तक निर्धारित है। इसके लिए दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षार्थियों की सुविधा और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। निर्धारित परीक्षा केंद्रों में शामिल हैं – प्रशासनिक तैयारियाँअनुमंडल पदाधिकारी रोहित कर्दम ने आदेश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि केवल परीक्षार्थियों को ही प्रवेश मिले। प्रवेश के लिए मुख्य द्वार पर उनके प्रवेश पत्र की जांच अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में अनाधिकृत व्यक्ति या परीक्षार्थी के सहयोगी परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं कर सकते। केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी संयुक्त रूप […]

Noimg

बटेश्वर मेले में दर्दनाक हादसा : दसवीं की छात्रा गंगा में डूबकर हुई मौत || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के बटेश्वरपुर में माघी पूर्णिमा मेले के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दसवीं कक्षा की छात्रा संध्या कुमारी (14 वर्ष) गंगा में डूब गई और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिले के उदाकिशनगंज थाना क्षेत्र निवासी अभिमन्यु कुमार मंडल अपने पूरे परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए बटेश्वरपुर आए थे। रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे स्नान करते समय संध्या कुमारी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन कई घंटे तक भी उसका कोई पता नहीं चल सका। लगभग आठ घंटे बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने गहन […]

Noimg

अनुमंडल कारा नवगछिया में प्रेम रावत के शांति शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत अनुमंडल कारा में विश्व शांति दूत एवं लेखक डॉ. प्रेम रावत जी के शांति संदेश पर आधारित वीडियो कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम 23 दिसंबर 2025 से लगातार संचालित हो रहा था, जिसमें 200 से अधिक पुरुष बंदियों ने भाग लेकर शांति शिक्षा कार्यक्रम से लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को आंतरिक शांति, आत्मचिंतन, स्वयं की पहचान और मानसिक बल को मजबूत करने से संबंधित संदेश दिए गए। प्रतिभागियों ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास प्रदान किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को “ज्ञान का उपहार” प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन में सुधार, आंतरिक शांति की अनुभूति और आत्मबोध को […]

संदेहास्पद स्थिति में मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विसुराउत रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रविवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर फोरलेन सड़क पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर रेलवे लाइन के पास पड़े युवती के शव पर पड़ी। तुरंत लोगों ने नवगछिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। बाद में एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि […]

Noimg

बजट 2026–27 खेल और खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक: जेम्स फाइटर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट 2026–27 को खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिहाज से काफी सकारात्मक बताया गया है। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट खेल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जेम्स फाइटर ने कहा, “इस बजट के बाद खेलकूद के उपकरण अब अधिक किफायती होंगे। इससे युवा खिलाड़ी और आम लोग आसानी से गुणवत्ता वाले खेल सामान तक पहुँच पाएंगे। यह बजट हमारी खेल संस्कृति को मजबूत करेगा और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि खेल में निवेश केवल खिलाड़ियों के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरे समाज में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ेगा। […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन, 200 से अधिक कैडेट हुए शामिल || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में 23 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश मोहन के देख-रेख में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैप्टन संदीप कुमार, एएनओ लेफ्टिनेंट विकास पांडेय, एएनओ संदीप भारती, सूबेदार सालिक राम मल्ल, हवलदार बहादुर गुरुंग और सीटीओ इस्माइलपुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस परीक्षा में बाल भारती विद्यालय के एनसीसी कैडेटों के अलावा नवोदय विद्यालय, नगरपारा, झंडापुर और इस्माइलपुर के एनसीसी कैडेट भी शामिल हुए। कुल मिलाकर लगभग 200 एनसीसी कैडेटों ने परीक्षा में भाग लिया। बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक डी.पी. सिंह ने इस आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने परीक्षा स्थल पर व्यवस्थाओं की निगरानी की […]

Noimg

गश्ती के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।कहलगांव थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कहलगांव थाना की गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस बल की तत्परता से उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान 25 वर्षीय पिंटू मंडल के […]

Noimg

भागलपुर पहुंचे बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, आम बजट को बताया विकासोन्मुख || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शुक्रवार को भागलपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के एक निजी होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट का सीधा प्रसारण देखा और सुना। बजट प्रसारण के बाद कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने इस बजट के माध्यम से देश को कई बड़ी सौगातें दी हैं, जो विकास को नई दिशा देंगी। कृषि मंत्री ने बताया कि बनारस और पटना में प्रस्तावित विमान मरम्मत (मेंटेनेंस) सुविधा से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और […]

Noimg

माघी पूर्णिमा पर अजगैविनाथ धाम में आस्था का सैलाब, उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बिहार और झारखंड से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र स्नान कर दान-पुण्य किया। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और मइया पार्वती के जयकारों से अजगैविनाथ नगरी गुंजायमान हो उठी। धार्मिक मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का वास गंगा जल में होता है। ऐसे में गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर उमड़ पड़ी। इस दौरान मिथिलांचल से आए हजारों कांवरिया भी अजगैविनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर गंगाजल लेकर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ पैदल […]

Noimg

माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आई महिला की सड़क हादसे में मौत || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर।माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने झारखंड से भागलपुर आई एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉ. डी.पी. सिंह के क्लिनिक के सामने उस समय हुआ, जब एक टोटो (ई-रिक्शा) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो तेज रफ्तार में था। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराया। टोटो की आगे वाली सीट पर बैठी महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां […]