



नवगछिया । शनिवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना टीम द्वारा कार्रवाई कर डुमरिया गांव से कुल- 21.75 लीटर विदेशी शराब एवं 01 टोटो के साथ नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा वासा निवासी ज्योतिष कुमार पिता जालो सिह, कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर बाजार निवासी रवि कुमार जयसवाल पिता राजे जयसवाल को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे गोपालपुर थाना कांड संख्या- 388/25 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













