0
(0)

नवगछिया। अरुणाचल प्रदेश के रोइंग जिले में आयोजित होने वाली 22वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक (एमटीबी) साइकिलिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार की टीम रविवार को नवगछिया से रवाना हो गई। यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर से शीर्ष साइकिलिस्ट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव कौशल किशोर सिंह एवं भागलपुर साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव आशिष कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि बिहार की टीम पूरी तरह से तैयार है और खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि टीम ने बेहतर तैयारी की है और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी कटिहार साइकिलिंग संघ के सचिव संतोष कुमार को टीम मैनेजर तथा रवि रंजन को टीम कोच के रूप में सौंपी गई है। दोनों के नेतृत्व में टीम को बेहतर मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है।

टीम के प्रस्थान के अवसर पर भागलपुर साइकिलिंग एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष नवीन सिंह कुशवाहा, जिला ताइक्वांडो महासचिव घनश्याम प्रसाद एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों आशिष कुमार एवं जेम्स फाइटर ने विश्वास जताया कि बिहार के खिलाड़ी इस राष्ट्रीय मंच पर पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: