



भागलपुर/ निभाष मोदी
भागलपुर,बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के द्वारा खलीफाबाग चौक पर बिजली विभाग के उदासीन रवैए के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। बिजली उपभोक्ता संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शहर में बिजली विभाग के द्वारा अंडरग्राउंड तार बिछाने और मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली की कटौती की जा रही है जिससे कारण इस उमस भरी गर्मी में लोग परेशान होते हैं.

और जल संकट की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हमलोगों की मांग है कि 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली दिया जाए, अगर शहर में 24 घंटे बिजली नहीं दिया गया तो हमलोग आगे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे इस कार्यक्रम में राम प्रकाश चंद्र गुप्ता, निरंजन शाह, रोहित पाण्डेय, तकि अहमद जावेद, ओम भास्कर, कमल जयसवाल, के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे।
















