0
(0)

भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त प्रयास से 27 से 29 मार्च तक चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, बिहपुर (नवगछिया) में किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि इस चैंपियनशिप में कुल 10 पुरुष एवं 10 महिला टीमों को भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन लीग-कम-नॉकआउट आधार पर किया जाएगा, जिससे मुकाबले और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक एवं रोमांचक होंगे।

उन्होंने बताया कि पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विजेता, उपविजेता एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन पूर्वी क्षेत्र अंतर-राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम के लिए किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार, उपाध्यक्ष अमन आनंद, संरक्षक चंदन भारद्वाज, कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार उर्फ भानू झा तथा नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार की देखरेख में सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को बड़े मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: