5
(1)

नवगछिया ।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्याम भक्त मंडल न्यास नवगछिया द्वारा 36वाँ श्री श्याम महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 31 दिसंबर 2025 बुधवार एवं 1 जनवरी 2026 गुरुवार को बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड, नवगछिया में आयोजित किया जाएगा।

इस महोत्सव की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष आकर्षण छप्पन भोग, अलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, अखंड ज्योति, विशाल भंडारा तथा दिव्य दर्शन और भजन संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव में चार प्रमुख अतिथि भी शामिल होंगे, जिनमें मयंक अग्रवाल (सोनीपत), संजय शर्मा (कोलकाता), स्वरूपा केजरीवाल (नवगछिया) और आशुपाल (दिल्ली) शामिल हैं। इसके अलावा युवा कलाकार युवराज भारद्वाज (नवगछिया) भी कार्यक्रम में चार चांद लगाने उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में बंगाल के कारीगर एवं बिहार के टेंट व्यवस्थित करने वाले पूरी तैयारी में लगे हुए हैं।

इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सुभाष वर्मा, सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष प्रदीप डोकानिया, उपकोषाध्यक्ष अरुण यादुका, कमल टिंबरेवाल, उप सचिव अमित चिरानिया, उपाध्यक्ष केशव सरार्फ, सोरब नारनौली, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, अनिल केजरीवाल, शंभू रुंगटा, संतोष यादुका, रूपेश रुंगटा, वरुण केजरीवाल, रवि सरार्फ, संदीप चिरानिया, मानष चिरानिया, कानू चिरानिया, रॉकी भरतिया एवं महिला सदस्य आदि पूरी टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

अशोक केडिया ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य श्रद्धालुओं को भक्ति एवं आनंद का अनुभव देना है और इसे परंपरागत भव्यता एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: