



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परीजन को सौंपा
नवगछिया । झंडापुर थाना क्षेत्र के महंत स्थान चौक के समीप पोखर में शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे एक युवक का शव तैरता हुआ बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना आग की तरह फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। वही शव की पहचान नन्हकार, जयरामपुर वार्ड संख्या 13 निवासी रिटायर आर्मी जवान गुंजन चौधरी उम्र 40 वर्ष पिता सच्चिदानंद चौधरी उर्फ कारे चौधरी के रूप में की गई।

सूचना मिलते ही झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, एएसआई अजित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला, जिसके बाद शव की शिनाख्त की गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक 24 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे नन्हकार जयरामपुर स्थित अपने घर से निकला था। घर मे माता-पिता समेत पत्नी व बच्चे परेशान थे। घरवाले उनकी खोजबीन कर रहे थे। मृतक गुंजन चौधरी आर्मी की नौकरी करते थे। वर्ष 2003 में वे आर्मी में नौकरी ज्वेन किए थे। 2013 में नौकरी छोड़कर गुंजन चौधरी खेतीबारी में लग गए थे।

दस वर्ष पूर्व ड्यूटी के दौरान एक हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ कर घर पर रहकर खेतोबारी करते थे । गुंजन का विवाह 2005 में गौरीपुर में हुआ था। मतक तीन भाइयों में मंझला था। बड़ा भाई राजेश चौधरी छोटा प्रितम चौधरी है। मृतक को एक पुत्र अनुकूल राज 17 वर्ष और एक पुत्री मुस्कान कुमारी 19 वर्ष पढाई कर रहा है। घटना के बाद मृतक की मां आशा देवी, पत्नी आभा देवी समेत पुत्र पुत्रियों का रोरोकर बुरा हाल है।
झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि एक युवक का शव बरामद हुआ है, शव पोस्टमार्टम के बाद परीजन को सौंप दिया गया। एफएसएल टीम साक्ष्य संकलन किए हैं। मृतक के परीजन की ओर से कोई आवेंदन प्राप्त नही हुआ है। पुलिस हत्या आ त्महत्या दोनो बिंदु पर जांच कर रही है। जांचोपरांत अग्रतर कार्यवाई की जाएगी।
















