



नवगछिया । रविवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खरीक थाना टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान ग्राम अठनिया के पास एक टोटो रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 10 एसभी 5682 के चालक परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी विकास दास पिता कैलाश दास को कुल 40 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही उक्त टोटो को जप्त किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 19/26, धारा- 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













