5
(1)

नवगछिया। ढोलबज्जा बाजार में व्यवसायियों से रंगदारी की मांग करने वाले कुख्यात आरोपित को पुलिस ने नागालैंड के दीमापुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गोपालपुर थाना के लत्तरा निवासी राहुल यादव हैं, जिन पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। राहुल यादव टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था और उसका रंगदारी का मामला जिले में काफी चर्चा में रहा।

जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी को राहुल यादव ने कुख्यात छोटुआ यादव के नाम पर ढोलबज्जा बाजार के व्यवसायियों से पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। इस घटना के बाद व्यापारी भड़क गए और उन्होंने विरोध स्वरूप बाजार बंद कर थाना का घेराव कर दिया। जांच में सामने आया कि राहुल यादव ने मोबाइल के माध्यम से जेल में बंद छोटू यादव से बात कराई थी, ताकि रंगदारी की मांग को दबाव बनाने के लिए मजबूत बनाया जा सके।

घटना के बाद नवगछिया एसपी ने आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यवसायियों ने धरना समाप्त कर अगले दिन अपने-अपने दुकानें खोलीं। लेकिन रंगदारी का मामला जिले में काफी तूल पकड़ चुका था और पुलिस पर आरोपित को गिरफ्तार करने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था।

नवगछिया पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में राहुल यादव को नागालैंड के दीमापुर से गिरफ्तार किया गया।

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित पर पहले से कई संगीन अपराध दर्ज हैं और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार राहुल यादव टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल था और रंगदारी जैसे मामलों में उसके शामिल होने की जांच जारी है।

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद बाकी गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंच बनाई जाएगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: