



जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं खेल पदाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
भागलपुर । खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्ववधान में आयोजित राज्य स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर के 63 सदस्यीय खिलाड़ियों के दल को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बबीता कुमारी एवं जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ विभिन्न स्थलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर नीरज राय, मृणाल किशोर, जयंतु राज, कुंदन कुमार, विक्की कुमार, रणवीर कुमार, सुनील कुमार, वरुण कुमार इत्यादि उपस्थित थे।
पटना में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं की बालिका अंडर 14 वर्ग में पल्लवी कुमारी, दुर्गा कुमारी, तारा खातून, संगीता कुमारी, रुचि कुमारी तथा बालक अंडर 14 वर्ग में सूर्यांश यादव, अमरजीत कुमार, अमित कुमार, अमर कुमार, रामसनेही यादव के साथ सर्वोदय उच्च विद्यालय बिहपुर के शिक्षिका दल प्रभारी श्वेता कुमारी गई है। अंडर 16 आयु वर्ग में जूही परवीन, क्रिश्चयंगी कश्यप, कंचन कुमारी, अंजली कुमारी, पुष्पा कुमारी। वहीं बालक अंडर 16 वर्ग में मो मुजम्मिल, प्रभास कुमार, आनंद कुमार, प्रिंस कुमार के साथ दल प्रभारी उच्च विद्यालय इसीपुर के शिक्षिका शिवानी कुमारी के नेतृत्व में टीम पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को रवाना हुई। साइकिलिंग रेस में भागलपुर के राम स्नेही यादव एवं प्रिंस कुमार बालक वर्ग।

वहीं बालिका वर्ग में रुचि कुमारी एवं पुष्पा कुमारी टीम प्रभारी शिक्षक मो बिलाल के नेतृत्व में पटना गई है। कबड्डी बालिका वर्ग में अंडर 14 अंशु कुमारी, मनीषा कुमारी, अनिशा कुमारी, स्वीटी कुमारी, सरस्वती कुमारी, शिक्षा कुमारी, गरिमा कुमारी, कहकशा परवीन, नंदनी कुमारी दल प्रभारी उच्च विद्यालय अकबरपुर के शिक्षिका सुरुचि कुमारी के नेतृत्व में भोजपुर प्रस्थान किए। वही कबड्डी अंडर 16 बालिका वर्ग में सिमरन कुमारी, राधा कुमारी, दृष्टि कुमारी, चांदनी कुमारी, चांद कुमारी, स्वीटी कुमारी, फरहीन शेख, अंजली कुमारी दल प्रभारी प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला तुलसीपुर के शिक्षिका सुमोना रिंकू घोष के नेतृत्व में भोजपुर रवाना हुई। कबड्डी बालक वर्ग अंडर 14 में रौनक राज, मो शाहिद, नीतीश कुमार, शैलेश मलिक, शिवम कुमार, गुलशन कुमार, निशांत कुमार, आयुष कुमार, करण कुमार, टीम प्रभारी मध्य विद्यालय सिया के शिक्षक अंबिका मंडल के नेतृत्व मे तथा कबड्डी अंदर 16 बालक वर्ग.

शिव प्रिय कुमार, सौरभ कुमार, गुलशन कुमार, रितेश कुमार, सुब्रत कुमार, सूरज कुमार, करण कुमार, प्रिंस कुमार एवं जिगेश कुमार के साथ टीम प्रभारी शिक्षक मणि भूषण शर्मा मध्य विद्यालय बगड़ी के नेतृत्व में रवाना हुई। बालक वर्ग वॉलीबॉल अंदर 16 में प्रिंस कुमार, अंशु कुमार, प्रियांशु कुमार, उमर अब्दुल, प्रणव आनंद, गौरव कुमार, रोशन कुमार साथ दल प्रभारी जिला स्कूल भागलपुर के शिक्षक अंजन कुमार के नेतृत्व में बेगूसराय के लिए टीम रवाना हुई। मालूम हो की इसके पहले विद्यालय स्तर पर, सीआरसी स्तर पर, प्रखंड स्तर पर एवं जिला स्तर पर मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
















