



नवगछिया। शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान कुर्सेला की ओर जा रहे एक टोटो (रजिस्ट्रेशन बीआर 10 वाई-4585) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टोटो चालक के पास से कुल 7.95 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। साथ ही टोटो को भी जप्त कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और 60 रुपये नकद भी जब्त किया।

इस संबंध में रंगरा थाना में कांड संख्या 256/25, धारा 21 (सी)/22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने टोटो चालक उत्तम कुमार मंडल, पिता राजेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।
















