5
(1)

भागलपुर । परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के पत्रांक-2436 / लोसेआ, 03 सितंबर 2025 एवं प्राप्त निदेशिका में उल्लेखित निदेश के आलोक में 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को एकल पाली (मध्याह्न 12 बजे से 02 बजे अपराह्न तक) में एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रा) प्रतियोगिता परीक्षा, का आयोजन हेतु भागलपुर शहरी क्षेत्र अंतर्गत कुल 44 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित है। परीक्षा केंद्रों को 23 जोन में विभक्त कर कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्तीदल सह जोनल दंडाधिकारी एवं उड़न दस्ता दल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। भागलपुर के समीक्षा भवन में सभी केंद्र अधीक्षक एवं प्रयुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी को ब्रीफिंग करते हुए जिला दंडाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने कहा कि 13 सितंबर 2025 को प्रातः 09 बजे अपने सभी वीक्षक के साथ परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगें तथा प्रातः 09:30 बजे पूर्वाह्न से परीक्षार्थियों (महिला परीक्षार्थियों सहित) की गहन फ्रिस्किंग कराते हुए ई-एडमिट कार्ड पर छपे क्यूआर/बारकोड की स्कैनिंग कराते हुए फोटो एवं पहचान-पत्र के साथ मिलान कर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति देंगे तथा 12 के गुणक में आवंटित अनुक्रमांक के अनुसार बैठने की व्यवस्था करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। पूर्वाह्न 11 बजे तक परीक्षार्थी अपना-अपना स्थान ग्रहण कर लेंगें। पूर्वाह्न 11 बजे परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जायेगा। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को कैलकुलेटर, मोबाईल, ब्लूटूथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वाच (सामान्य / स्मार्ट) इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर और ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। परीक्षा कक्ष में 11 से 11:30 बजे के बीच वीक्षक पुनः परीक्षार्थियों का फ्रिस्किंग कर आश्वस्त हो लेंगे कि उनके पास कोई भी वर्जित सामग्री नहीं है। केंद्राधीक्षक 11:30 बजे पूर्वा में दो वरीय वीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक, पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में क्वेश्चन बुकलेट की सील्ड स्टील बॉक्स को सुविधानुसार किसी परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों के समक्ष विडियोग्राफी कराते हुए खोलने की प्रक्रिया करेंगे। किसी भी परिस्थिति में सील्ड स्टील बॉक्स केंद्राधीक्षक कक्ष/नियंत्रण कक्ष में नहीं खोला जायेगा। पूर्वाह्न 11:45 बजे प्रश्न पुस्तिका सह उत्तर पत्रक की टैम्पर एविडेंट सिक्युरिटी बैग परीक्षा कक्ष में पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे। तत्पश्चात् पूर्वाहन 11:55 बजे उनका वितरण कर 12 बजे परीक्षा आरंभ कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा कक्ष में उपस्थिति पश्चात परीक्षा अवधि में किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी केंद्राधीक्षक परीक्षा में सम्मिलित होनेवाले अभ्यर्थियों से उपलब्ध कराए गए ओएमआर शीट के विनिर्दिष्ट स्थान पर परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र में अंकित 06 अंको वाले रॉल नंबर को लिखेंगे।

किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थी अपने पंजीयन संख्या नहीं लिखेंगे। यदि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाईल फोन अथवा किसी भी इलेक्टॉनिक उपकरण के साथ पकडा जाय तो उन्हें कदाचार की श्रेणी में रखा जायेगा। केंद्राधीक्षक यह सुनिश्चित करे लेंगें कि परीक्षा की तिथि को परीक्षा कक्ष में भी वीक्षकों के द्वारा 11 बजे से 11:30 बजे पूर्वा के बीच फ्रिस्किंग किया गया है। केंद्राधीक्षक एवं स्टैटिक दंडाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगें कि सभी उपकरण क्रियाशील हो एवं प्रत्येक परीक्षा केंद्र में शामिल होनेवाले प्रत्येक उम्मीदवार के ई-एडमिट कार्ड, क्यूआर/बारकोड का स्कैन कर लिया गया है। परीक्षा कक्ष/ हॉल में अभ्यर्थियों के प्रवेश के पश्चात् परीक्षा प्रारंभ होने पर क्वेश्चन बुकलेट कम ओएमआर आंसर शीट वितरण होते ही उपस्थित सभी अभ्यर्थियों के ई-एडमिट कार्ड के क्यूआर/बारकोड स्कैन करते हुए हैंड-हेल्ड पोर्टेबल बॉयोमैट्रिक एथेंटिक्सशन एंड फेस रिकॉग्निशन डिवाइस से फिंगर प्रिंट कैप्चरिंग करते हुए फेशियल रिकॉग्निशन के लिए फोटो लिया जायेगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर, कंट्रोल रूम एवं सभी परीक्षा कक्ष में उपस्थित व्यक्तियों की विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कलर कैमरा लगा रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: