



भागलपुर में बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से गौशाला प्रांगण में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आगामी 8 फरवरी को होने वाली 12वीं निशान ध्वजा सह कांवड़ यात्रा की जानकारी दी गई।
संस्था के अध्यक्ष संजय साह ने बताया कि यात्रा सुबह 8 बजे गौशाला प्रांगण से प्रारंभ होकर कोतवाली स्टेशन चौक, अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार, भामाशाह चौक, खरमनचक और दीपनगर होते हुए बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचेगी।

संस्था के महासचिव नितिन भुवानिका ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को देखते हुए इस बार निशान के साथ कांवड़ की भी विशेष व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष संजय साह ने कहा कि बाबा की कृपा से सूरत सहित अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु यात्रा में शामिल होंगे।
मीडिया प्रभारी मनीष दास ने बताया कि यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस बार भी कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भक्त मंडल के कई सदस्य मौजूद रहे।
















