5
(1)

भागलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन को लेकर भागलपुर के सैंडिस स्टेडियम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी। यह पहली बार है जब बिहार और विशेष रूप से भागलपुर को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजन की मेज़बानी का अवसर मिला है।

ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि भागलपुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता 4 से 7 मई तक तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 से 13 मई तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों, आम दर्शकों, वीआईपी और मीडिया के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। सभी प्रवेश बिंदुओं पर कड़ी सुरक्षा और फ्रिसकिंग की व्यवस्था रहेगी। बिना जांच के किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से कहा कि वे अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान क्षेत्रीय सीमाओं का बहाना नहीं चलेगा—जहां भी कोई समस्या दिखे, अधिकारी उसे अपनी जिम्मेदारी समझ कर तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने भी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह आयोजन बिहार के लिए सम्मान की बात है और इसकी गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी समय पर अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुंचें और तब तक अपनी ड्यूटी पर बने रहें जब तक उनके स्थान पर दूसरा पदाधिकारी नहीं पहुंचता। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न किया जाए।

ब्रीफिंग के बाद जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खेल मैदान की तैयारियों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक शुभंकर मिश्रा, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था महेश्वर प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) धनंजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नगर) अजय कुमार चौधरी सहित सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: