



भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के नारायण कॉलोनी से रात चोरी हुई स्कूटी पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते महज आधे घंटे में बरामद कर ली गई। घटना में शामिल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना की सूचना रात 11:30 बजे थाना पुलिस को मिली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल में बरारी थाना के पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे।

टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में छापामारी की और केवल 30 मिनट के भीतर चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली। साथ ही आरोपी राजा कुमार, पिता महेश हरि, निवासी कहटलवाड़ी, बड़ी खंजरपुर, थाना बरारी, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया।

छापामारी दल में पु0अ0नि0 बिद्धु कुमार कमल, थानाध्यक्ष बरारी कुंदन पंडियारम, म0सि0 अंजू कुमारी, म0सि0 बबली कुमारी और CAPF टीम शामिल थी।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को उनकी तत्परता और कुशलता के लिए बधाई दी।














