


निभाष मोदी,भागलपुर।

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ शंभुशरण राय,वीडियो मनोज.कुमार मुर्मु ने अतिक्रमण मुक्त करने कि प्रक्रिया तेज कर दी हैं।वहीं सीओ शंभुशरण राय ने बताया कि जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने कि प्रकृया काफी तेज कर दी गई हैं। कई जगह तो अतिक्रमण हटाने के बाद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा फिर से अतिक्रमण कर लिया गया था। उन सभी को निर्देश दिये गए हैं कि अगर फिर से अतिक्रमण किया जाएगा तो फाईन कि वसुली की जाएगी।इस दौरान तमाम अंचल व.प्रखंड सहित पुलिस कर्मी दल बल के साथ मौजुद थे।
















