0
(0)

नवगछिया। बाल भारती एवं बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में आज 9 फरवरी 2026 को जीएस न्यूज़ क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा विद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराई जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में पंजीकृत छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार लिखित परीक्षा में कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जो 50 अंकों के हैं। परीक्षा की अवधि 50 मिनट निर्धारित की गई है। इस परीक्षा के माध्यम से प्रतिभागियों की रचनात्मक क्षमता, सामान्य ज्ञान एवं बौद्धिक समझ का मूल्यांकन किया जा रहा है।

परीक्षा में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रवेश पत्र के साथ समय पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। विद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

आयोजकों ने बताया कि क्रिएटिव टैलेंट हंट 2025 का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा उनके आत्मविश्वास और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: