5
(2)

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम में शहर के बीचों-बीच कृष्णानंद सूर्यमल मैदान में आयोजित कुमार अमरेन्द्र मोहन उर्फ पिंकू दा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अरुण स्पोर्ट क्लब अजगैवीनाथ धाम ने बीएफसी बांका को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोजपा युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार एवं आयोजक समिति के सदस्यों ने फीता काटकर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन के बाद शुरू हुए मैच में शुरुआत से ही अजगैवीनाथ धाम की टीम का दबदबा देखने को मिला। पहले हाफ में ही टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में बांका की टीम ने वापसी करने के लिए लगातार प्रयास किया और गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन अजगैवीनाथ धाम की मजबूत रक्षा पंक्ति ने उनके प्रयासों को विफल कर दिया। इसी दौरान अजगैवीनाथ धाम की टीम ने एक और गोल दागकर अपनी बढ़त 3-0 कर ली। मैच के अंतिम क्षणों में बांका की टीम एक गोल करने में सफल रही, लेकिन तब तक मुकाबला उनके हाथ से निकल चुका था। इस प्रकार अजगैवीनाथ धाम की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे टूर्नामेंटों के आयोजन से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मैदान में उतरने और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी।

मुकाबले में रेफरी की भूमिका धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज मंडल, दयानंद कुमार और उपेंद्र मंडल ने निभाई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 फरवरी को अरुण स्पोर्ट क्लब अजगैवीनाथ धाम और लक्ष्मी स्पोर्ट्स क्लब ईटहरी के बीच खेला जाएगा। फाइनल मैच में बांका लोकसभा क्षेत्र के सांसद गिरधारी यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: