0
(0)

भागलपुर। बाखरपुर थाना क्षेत्र के धनपाल टोला स्थित महेश सिंह के आम बगान में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव मिला । मृतक की पहचान धनपाल टोला निवासी रामदयाल यादव के पुत्र काबिल यादव (30 वर्ष) के रूप में की गई है।

शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों के अनुसार, सबसे पहले जब उनकी काबिल यादव के शव पर पड़ी तो वे घबरा गए। परिजनों ने ही शव को नीचे उतारा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

मामले को लेकर परिजनों के बीच भी अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। मृतक के चचेरे भाई बबलू कुमार ने काबिल यादव की हत्या की आशंका जताई है, जबकि मृतक के छोटे भाई अंग्रेज यादव ने बताया कि काबिल यादव पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

सूचना मिलते ही बाखरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आम बगान और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की तथा ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की।

बाखरपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आम बगान में युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: