


नवगछिया । 05 अक्टूबर 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 30 सितंबर 2025 की रात्री इनकी नाबालिग पुत्री घर से कहीं चली गई। जो लौटकर वापस नहीं आई। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या- 210/25, धारा- 137 (2)/140 (3) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में शुक्रवार को कांड की अपहृता को नारायणपुर से बरामद किया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।













