



नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसी जहाँगीपुर गांव में पारिवारिक विवाद में हिंसक झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार सचिन कुमार, रितु कुमारी और डोली कुमारी — तीनों पिता कमलेश्वरी यादव — पर उनके ही परिवार की चाची द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

कमलेश्वरी यादव, जो स्वर्गीय विरो यादव के पुत्र हैं, के परिवार में किसी विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि बात-बात में विवाद बढ़ गया और इसी दौरान सचिन की चाची (भाभो) ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में सचिन सहित रितु और डोली गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक ईलाज कराया गया है।













