



नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के हरनाथचक निवासी एक युवती ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर पसराहा थाना क्षेत्र के पीपरपति निवासी सौरभ कुमार पर बहला फुसलाकर शादी करने और यौन शोषण कर छोड़ देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था । मगर अब तक सौरव कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पीड़िता लड़की ने नवगछिया लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । पीड़िता ने कहा कि अब तक थाना द्वारा सौरभ कुमार की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

जिसके बाद इस मामले में नवगछिया एसडीपीओ को तलब करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बता दे 10 फरवरी 2023 को पीड़िता युवती ने नवगछिया महिला थाना में आवेदन देकर कहा कि वह मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय में बीए पार्ट वन की छात्रा है उसका ननिहाल पसराहा थाना क्षेत्र के पीपरपाती में है वह 1 महीने पहले ननिहाल गई थी वहीं पर सौरव कुमार से उसे प्रेम प्रसंग में फंसा लिया था एवं शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया सौरव ने उससे तेतरी दुर्गा मंदिर में शादी.

भी किया जिसके बाद वह भागलपुर अपने दोस्त के भाड़े के रूम में लेकर उसे चला गया सौरभ 2 दिन बाद यह कहकर घर चला गया कि उसकी मां की तबीयत खराब है जब 2 दिन बाद सौरभ नहीं आया तो जब उसे फोन किया तो उसने कहा कि तुम अपने घर चले जाओ और फोन स्विच ऑफ कर लिया लगातार फोन करने के बाद उसका फोन स्विच ऑफ होने लगा जिसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया है । महिला थाना प्रभारी पूनम कुमारी ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है जल्दी सौरभ कुमार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।













