5
(1)

भागलपुर। जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव में आयुष मंत्रालय के सहयोग से मंगलवार को एक भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बीमारियों से बचाव की जानकारी देना था।

आयुष मंत्रालय की टीम इस दौरान एक विशेष सर्वेक्षण भी कर रही है। इस सर्वेक्षण के तहत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की दिनचर्या, खानपान, स्वास्थ्य संबंधी आदतों और उनसे जुड़ी बीमारियों का अध्ययन किया जा रहा है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस इलाके में किस तरह की बीमारियां अधिक पाई जाती हैं और उनके पीछे क्या कारण हैं।

स्वास्थ्य शिविर में गांव के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और गठिया, पेट संबंधी रोग, माइग्रेन, छाती के संक्रमण और मधुमेह जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी दी। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

डॉक्टरों और अधिकारियों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने, योग-प्राणायाम करने और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव करके गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे शिविर नियमित रूप से गांव-गांव में आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि गरीब और दूरदराज के लोग भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त कर सकें। यह शिविर न केवल उपचार का माध्यम बना बल्कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: