5
(1)

भागलपुर। नवगछिया प्रखंड अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, स्वास्थ्य उपकेंद्र जमुनिया को उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के अंतर्गत सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

सम्मान समारोह के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र जमुनिया की टीम को यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, मरीजों की संतुष्टि, रिकॉर्ड संधारण तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप कार्य प्रणाली की सराहना की गई।

इस स्वास्थ्य उपकेंद्र की इस सफलता के पीछे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी. दास के कुशल नेतृत्व एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके साथ बीएचएम अनुरिमा कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) किस्मत कुमारी तथा एएनएम उषा कुमारी और तुलसी कुमारी ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाया।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र जमुनिया की सेवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां नियमित रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, जांच एवं प्राथमिक उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एनक्यूएएस के तहत मिला यह सम्मान न केवल स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: