5
(1)

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवगछिया नगर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में झंडोत्तोलन, संगोष्ठी, वृक्षारोपण जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

नवगछिया नगर में अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय कोचिंग परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। इसके उपरांत संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें नगर उपाध्यक्ष श्रीओम सिंह ने अभाविप के जीवनकाल पर विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में प्रांत सह छात्रा प्रमुख साक्षी भारद्वाज और एसएफडी प्रांत सह संयोजक कुसुम कुमारी ने भी अपने विचार साझा किए।

इसी क्रम में गोपालपुर नगर इकाई द्वारा वृक्षारोपण सह संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भागलपुर विभाग के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को अभाविप की कार्यशैली और उद्देश्यों की जानकारी दी तथा संगठन से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

रंगरा प्रखंड के रंगरा गांव में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कुसुम कुमारी ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए समाज के हर व्यक्ति को वृक्षारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

नवगछिया जिला संयोजक गौतम साहू ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा और कर्तव्य बोध की भावना जागृत करने वाला एक संगठन है। स्थापना दिवस के अवसर पर जिले की चार इकाइयों में प्रवासी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए। खरिक, इस्माइलपुर और बिहपुर इकाइयों में अगले दिन कार्यक्रम होने हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भागलपुर, नवगछिया और बांका विभाग के विभाग संयोजक अनुज चौरसिया, जिला संयोजक गौतम साहू, सहसंयोजक कुंदन पोद्दार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीओम सिंह, प्रांत कला मंच संयोजक विश्वास वैभव, प्रांत एसएफडी सह संयोजक कुसुम कुमारी, प्रांत छात्रा सह प्रमुख साक्षी भारद्वाज समेत सभी इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: