


भागलपुर। मुख्य सचिव, बिहार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि राज्य में एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में चलाया जा रहा है। इस योजना के पहले चरण का कैंप 6 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया था।

अब द्वितीय चरण का कैंप 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें 17, 18, 19, 20 एवं 21 जनवरी को विशेष कैंप का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाना और किसानों को फार्मर आईडी प्रदान करना है।

किसान इस कार्य के लिए सीएससी या स्वयं के माध्यम से बिहार फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल (https://bhfr.agristack.gov.in/farmer-registry-bh/#/) का उपयोग कर अपना फार्मर आईडी तैयार कर सकते हैं।

इस कार्य में कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी और कर्मचारी, साथ ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित होंगे। संबंधित जिला पदाधिकारी एवं प्रमंडलीय आयुक्त इस अभियान की निगरानी करेंगे, ताकि मिशन मोड में यह कार्य प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।













