


भागलपुर : कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सम्पार के समीप पोल संख्या 81/19 व 81/21 के बीच बुधवार की सुबह अज्ञात महिला की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची बिहपुर रेल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मृतका के शव की शिनाख्त नही हो सकी है। लाल सूती साड़ी में महिला का उम्र करीब 45 वर्ष बताया गया। बिहपुर रेल जीआरपी थानाध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि शव की शिनाख्त नही हुई है, पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव देखकर किसी विक्षिप्त का प्रतीत होता है। निश्चित समय तक रेल पुलिस थाना में शव सुरक्षित रहेगा।
