


नवगछिया । कटिहार-बरौनी रेलखंड के नवगछिया और खरीक रेलवे स्टेशन के बीच चकमैदा के समीप शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे रेल ट्रैक पर पड़ा एक युवक का संदेहास्पद लास नवगछिया पुलिस द्वारा बरामद किया गया। शव की पहचान कटिहार, बारसोई थाना क्षेत्र के नियमतपुर सुधानी निवासी नरेश केवट पिता स्व मुनेश्वर केवट उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई। नवगछिया पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। जानकारी पाकर मृतक के परीजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक नरेश केवट अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। ढाई महीने पहले घर से कमाने अहमदाबाद गया था। 10 मार्च को वह किसी ट्रेन से घर के लिए निकला था। बताया कि घर लौटने की बात मृतक ने पत्नी को मोबाइल पर बताया था। परंतु किस ट्रेन पर सवार हुआ यह घरवालों को जानकारी नही है। मृतक के पास से एक कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। टिकट और रूपीए पास में नही था। ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। मृतक तीन भाई व दो बहनों में मंझला था। इधर मां रजिया खातून, पिता मुनेश्वर केवट, पत्नी रूबी देवी, पुत्र-पुत्री समेत घरवालों के रोरोकर बुरा हाल है। मृतक को चार पुत्री व एक पुत्र है। सभी बच्चे नाबालिग हैं। नवगछिया थानाध्यक्ष पुनि रविशंकर सिंह ने कहा, ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। रेल ट्रैक से शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम कराकर परीजन को शव सौंप दिया गया। पुलिस जांच कर रही है। जांचोपरांत अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।














