



भागलपुर :
दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। इसी क्रम में भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दानवीर भामाशाह चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जताया तथा प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने कहा कि कांग्रेस की कथित साजिश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

वहीं भाजपा नेता अश्वनी जोशी मोंटी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे देशहित के खिलाफ बताया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और केंद्र सरकार के समर्थन में नारे लगाए।













