5
(1)

भागलपुर। सुल्तानगंज रेल खंड पर शुक्रवार की सुबह अकबरनगर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह डाउन लाइन पर जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति अचानक ट्रैक पर आ गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने से शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था।

घटना की जानकारी ट्रेन चालक ने तत्काल स्टेशन प्रबंधन को दी, जिसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने रेल पुलिस को सूचित किया। शव ट्रैक पर होने की वजह से डाउन लाइन कुछ देर के लिए बाधित रही, हालांकि इस कारण ट्रेनों के परिचालन पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा। डाउन लाइन की सभी ट्रेनों को वैकल्पिक रूप से तीन नंबर लाइन से पास कराया गया।

रेल पुलिस के पहुंचने के बाद शव को ट्रैक से हटाया गया, जिसके बाद अकबरनगर स्टेशन की एक नंबर लाइन पर परिचालन सामान्य हो सका। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रेल पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पहचान के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: